फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The girl student reached the police station in a police jeep.

Sonebhadra News: पुलिस जीप में बैठकर कोतवाली पहुंचीं छात्रा

Mon, 29 Sep 2025 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
The girl student reached the police station in a police jeep.
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में एक दिन के लिए थाना प्रभारी नियुक्त छारूा सिया सिंह को सलामी देतीं महिला
सोनभद्र। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में 11वीं की छात्रा सिया के लिए सोमवार का दिन यादगार रहा। हाईस्कूल की टॉपर छात्रा सिया को एक दिन के लिए रॉबर्ट्सगंज कोतवाली की कमान सौंपी गई। वह विद्यालय से पुलिस के वाहन में बैठकर कोतवाली पहुंची। गेट पर पहुंचते ही महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद सम्मान के साथ कोतवाल कक्ष में ले जाकर बैठाया।
विज्ञापन

सीओ सिटी रणधीर मिश्र के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में छात्रा ने कोतवाली का भ्रमण कर पुलिस के कामकाज को नजदीक से देखा। केस फाइलिंग, एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, महिला हेल्प डेस्क और सुरक्षा प्रबंधन को समझा। फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया। सीओ ने उन्हें पुलिस की कार्यविधि बताई। बतौर कोतवाल मिले अनुभव को साझा करते हुए सिया ने कहा कि इससे आत्मविश्वास बढ़ा है और भविष्य को नई दिशा भी मिली है। वह आगे पुलिस अफसर बनना चाहेंगी। कार्यक्रम में कोतवाल माधव सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन


दरोगा जी, स्कूल समय में छात्राओं को क्यों नहीं बैठाते हैं प्राइवेट बस वाले
कोन। कोन थाने में सोमवार का दिन अनूठा था। यहां थानाध्यक्ष की कुर्सी पर पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा गोल्डी बैठीं। थानेदार बनते ही उन तक एक छात्रा शिकायत लेकर पहुंची कि स्कूल के समय प्राइवेट बस वाले उन्हें रास्ते में नहीं बैठाते, जिससे उन्हें समय से स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। बतौर एसओ गोल्डी ने हलका दरोगा से इस पर जवाब तलब किया तो प्राइवेट बस संचालकों को थाने बुलाकर वार्ता की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन-शक्ति-5 के तहत 12वीं की छात्रा गोल्डी थाने पहुंची और एक दिन के थानेदार के रूप में काम किया। फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उसके समाधान के लिए संबंधितों को निर्देशित किया। थाने का भ्रमण कर पुलिस के कामकाज को समझा। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने कहा कि बेटियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना विकसित करने के लिए यह पहल की गई है। वहीं छात्रा गोल्डी का कहना था कि थानेदार के रूप में उन्हें कई यादगार अनुभव मिले हैं, जो उनके भविष्य के लिए उपयोगी होंगे।
इन थानों में भी छात्राओं को सौंपी गई थानेदारी
चोपन/हाथीनाला/विंढमगंज/रामगढ़। मिशन शक्ति के तहत सोमवार को एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर कोन और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के अलावा विंढमगंज, पन्नूगंज, जुगैल, हाथीनाला, चोपन थाने की कमान भी एक दिन के लिए छात्राओं को सौंपी गई। छात्राओं ने पुलिसिंग व्यवस्था की बारीकियों को समझा, फरियादियों की समस्याएं सुनीं और महिला सुरक्षा को लेकर निर्देश भी दिए। भारतीय इंटर कॉलेज की छात्रा रीता कुमार को विंढमगंज का थानेदार बनाया गया। प्रियदर्शिनी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा रुबी बानो को थाना पन्नूगंज, गुरुद्वारा इंटर कॉलेज की छात्रा फलक को चोपन थाने की कमान दी गई। छात्रा ने साइबर हेल्प डेस्क, महिला शक्ति केंद्र और सीसीटीएनएस का निरीक्षण किया। उनकी संवाद क्षमता की विशेष सराहना हुई। बीपीआरडी पब्लिक स्कूल के कक्षा-8 की छात्रा आराधना को जुगैल थाना और पीजीएन स्कूल रेणुकूट की छात्रा अंजना यादव को हाथीनाला की थानेदार बनाया गया।

आदिवासी इंटर काॅलेज सिलथम में 11वीं की छात्रा सरस्वती विश्वकर्मा को रामपुर बरकोनिया, राजकीय बालिका हाईस्कूल सुअरसोत के 9वीं की छात्रा अंजनी को थाना मांची, किसान निर्मल इंटर कॉलेज खलियारी में 12वीं की छात्रा अंजनी को थाना रायपुर, जनसेवा इंटर कॉलेज जुड़वरिया में 11वीं की छात्रा रिया सिंह को थाना करमा, छात्रा आस्था चौबे को थाना बीजपुर की कमान एक दिन के लिए सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed