फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The girl hanged herself with a dupatta, the boy committed suicide with a towel

Sonebhadra News: दुपट्टे का फंदा लगाकर झूली युवती, युवक ने गमछे से दी जान

Thu, 04 Jul 2024 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
The girl hanged herself with a dupatta, the boy committed suicide with a towel
घोरावल/शक्तिनगर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को एक युवक और युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। घोरावल के सरवट गांव में युवक का शव घर में गमछे के सहारे फंदे पर लटकता मिला तो शक्तिनगर में युवती ने दुपट्टे के सहारे गले में फंदा लगाकर झूल गई।
विज्ञापन

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के सरवट गांव में बच्चा लाल के कच्चे मकान के एक कमरे में उसके पुत्र विकास (18) का गमछा के शव फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा। उधर, शक्तिनगर के अंबेडकरनगर रहवासी क्षेत्र में ददनू कुशवाहा परिवार के सदस्यों के साथ रहते हैं। इनकी पुत्री रोशनी (20) ने दोपहर में घर के अंदर मौजूद पंखे में दुपट्टे के सहारे लटक कर जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया की युवती ने पंखे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed