{"_id":"683b42e39406cd82c0005ca5","slug":"the-girl-died-due-to-electric-shock-her-marriage-was-to-take-place-after-a-week-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-129169-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: करंट से युवती की मौत, एक सप्ताह बाद थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: करंट से युवती की मौत, एक सप्ताह बाद थी शादी
विज्ञापन
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पड़री कलां गांव निवासी एक युवती की घर के सामने पुताई करते समय करंट लगने से मौत हो गई। उसकी अगले सप्ताह ही शादी होनी थी।
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने जाम सड़क जाम कर दिया। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पड़री कलां गांव निवासी सुरेंद्र पासवान की बेटी कौशल्या (20) की सात जून को शादी होनी थी। परिवार के लोग शादी की तैयारी में जुटे थे।
इसी बीच शनिवार को साढ़े 12 बजे के करीब कौशल्या अपने घर के सामने लिपाई-पुताई कर रही थी। दरवाजे पर ही सोलर लाइट लगी है। जिसके पोल के सहारे पड़ोस में बिजली जा रही थी।
केबल कटा होने के कारण विद्युत करंट प्रवाहित हो रहा था। कौशिल्या उसकी चपेट में आ गई। परिवार के लोग उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा ले गए। स्थिति गंभीर होने पर उसे लेकर रॉबर्ट्सगंज निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर वापस लौट आए। जिसके बाद परिजनों ने शाम चार बजे पड़री तिराहे पर शव सड़क पर रखकर जाम कर लगा दिया।
वह दोषियाें पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे पन्नूगंज थाना प्रभारी दिनेश प्रकाश पांडेय और रामपुर बरकोनियां थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे भी पहुंचे। नायब तहसीलदार के समझाने व नियमानुसार मुआवजा देने के आश्वासन पर शाम साढ़े सात बजे जाम समाप्त हुआ।