फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The flames emanated from the churning of fire, and the sacrificial fire resonated with the offering of 251 herbs.

Sonebhadra News: अग्निमंथन से निकली ज्वाला, 251 जड़ी-बूटियों की आहुति से गूंजा यज्ञ स्थल

Sat, 06 Jun 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
The flames emanated from the churning of fire, and the sacrificial fire resonated with the offering of 251 herbs.
रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को वैदिक विधि-विधान के साथ अग्निमंथन कर निकाली गई पवित्र ज्वाला से हवनकुंड प्रज्ज्वलित किया गया। इसके बाद प्रकृति संरक्षण और विश्व कल्याण की कामना के साथ 251 जड़ी-बूटियों से निर्मित हवन सामग्री की आहुति दी गई। यज्ञ स्थल दिनभर श्रद्धालुओं के जयघोष से गुंजायमान रहा। महायज्ञ के दौरान आचार्य गोपालधर द्विवेदी, राजेश कुमार पाठक, हरिओम द्विवेदी और अमरेश तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन एवं हवन संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में यज्ञ में सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरि महाराज ने बताया कि नौ दिवसीय महायज्ञ का समापन 13 जून को पूर्णाहुति के साथ होगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मणिराम छावनी रामजन्मभूमि अयोध्या के महंत कमल नयन दास महाराज भी शामिल होंगे और गरीब कन्याओं के विवाह कार्यक्रम में आशीर्वाद प्रदान करेंगे। महायज्ञ स्थल पर प्रतिदिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। अग्निमंथन, यज्ञ कार्यक्रम में रमेश कुमार, देवेंद्र कुमार, शशि देवी, चिंता मौर्य, विमला देवी, शुभराम महाराज, राजेंद्र महाराज, मुन्ना बाबा, रामखेलावन, राजेश, परमानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed