फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The farmers opposed the agricultural bills

कृषि विधेयकों का किसानों ने किया विरोध

Fri, 18 Sep 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
The farmers opposed the agricultural bills
सोनभद्र। कृषि विधेयकों के विरोध में जनपद के किसानों के स्वर भी मुखर होने लगा है। किसानों का कहना है कि प्रस्तावित कृषि विधेयकों में किसानों का कहीं से भी हित निहित नहीं है। किसानों के उत्पाद का समर्थन मूल्य निर्धारित न होने से जहां व्यापारी किसानों का उत्पाद लेने में मनमानी करेंगे वहीं इससे जमाखोरी भी बढ़ेगी। कृषि विधेयकों का विरोध करते हुए किसानों ने इसमें संशोधन करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

राबट्र्सगंज तहसील क्षेत्र के भरुहा खैराही निवासी किसान अरविंद त्रिपाठी ने कहा कि समर्थन मूल्य का निर्धारण न होना इस बिल की सबसे बड़ी खामी है। किसान इतना संसाधन संपन्न नहीं है जो एक राज्य से दूसरे राज्य अपना उत्पाद बेचने के लिए ले जा सकें। इस पर आने वाली लागत बढ़ेगा और उसके सापेक्ष लाभ नहीं मिलेगा। इससे अनाज का मूल्य जरूर प्रभावित होगा। मूल्य निर्धारण न होने से व्यापारियों की मनमानी पूर्ण मूल्य निर्धारण एवं जमाखोरी की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलेगा। इसमें किसानों का नहीं बल्कि व्यापारियों का हित निहित है। किसान दर दर की ठोकरें खाने को विवश हो जाएगा। नवसृजित कोन ब्लॉक के रामगढ़ निवासी किसान रामकुमार जायसवाल का कहना है कि यह बिल किसानों के हित में कहीं से नहीं है। बची खोची व्यवस्था भी खत्म हो जाएगी। मूल्य निर्धारण न होना और सब कुछ व्यापारियों के हाथ में होना घातक है।
विज्ञापन

वहीं बेठिगांव के किसान तपेश्वर तिवारी और शिवपूजन का कहना है कि किसान के उपज का मूल्य निर्धारण जरूरी है। वर्तमान में सरकार की तरफ से किसानों के उपज का समर्थन मूल्य निर्धारित किया जा रहा है। ऐसा होने के बाद भी व्यापारी मनमानी तरीके से किसानों के मजबूरी का फायदा उठाकर औने-पौने दाम पर अनाज खरीदते है। यदि मूल्य निर्धारण की व्यवस्था खत्म हुई तो यदि यह व्यवस्था भी खत्म हो गया तो व्यापारियों की मनमानी और ज्यादा बढ़ जाएगी। किसानों ने प्रस्ताविक कृषि विधेयकों में संसोधन करने की वकालत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed