फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The face of the primary schools of Sonbhadra will change from four crores

सोनभद्र के परिषदीय स्कूलों की चार करोड़ से बदलेगी सूरत

Thu, 03 Feb 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The face of the primary schools of Sonbhadra will change from four crores
जिले में संचालित परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की सूरत जल्द बदलेगी। इसके लिए स्कूलों को कंपोजिट ग्रांट के करीब चार करोड़ रुपये भेज दिए गए हैं। इस धनराशि से स्वच्छता कार्यक्रम के तहत विविध कार्य होंगे। स्कूलों की रंगाई-पोताई से लेकर उसे संवारने का हर प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से वर्ष 2018-19 से जिले में संचालित 1407 प्राथमिक और 654 उच्च प्राथमिक स्कूलों को कंपोजिट स्कूल ग्रांट दी जा रही है। हर साल स्कूलों को जरूरी सुविधाओं के लिए शासन कंपोजिट ग्रांट देता है। कंपोजिट ग्रांट की धनराशि स्वच्छता कार्यक्रम के तहत साबुन, फिनायल, ब्लीचिंग, बाल्टी, कूड़ादान, झाड़ू, ब्रश, टॉयलेट क्लीनर, नेल कटर, मरम्मत एवं अनुरक्षण, स्कूलों की रंगाई पुताई, वॉल पेंटिंग, स्लोगन सूचना, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र आदि पर खर्च किए जाएंगे। इसी ग्रांट से स्टेशनरी एवं कार्यालय के लिए सामग्री, रेडियो, इंटरनेट बिल, आंतरिक विद्युतीकरण एवं उपकरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामान्य सामग्री में कुर्सी मेज, बुलेटिन बोर्ड, फोटो फ्रेम, मग, बागवानी किट, शिक्षण सहायक सामग्री, पुरस्कार वितरण, मल्टी हैंड वाशिंग, पाइप वाटर सप्लाई एंड वाटर टैंक, सबमर्सिबल पंप, शौचालय की मरम्मत, ब्लैक बोर्ड का रखरखाव, दरवाजे, खिड़की की मरम्मत, छत दीवार, फर्श एवं प्लास्टर का काम, विद्युत कनेक्शन व कार्यालय फर्नीचर खरीदे जाते हैं। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी हरिवंश कुमार ने मातहतों को नियमानुसार धनराशि को खर्च करने का निर्देश दिया है। इसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी खंड शिक्षाधिकारियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन

ऐसे मिलेगी धनराशि
जिन स्कूलों में एक से 30 बच्चो पंजीकृत हैं उन्हें 12500, 31 से 100 तक जहां बच्चे पंजीकृत हैं उन विद्यालयों को 25000 हजार रुपये दिए जाएंगे। जिन स्कूलों में 101 से 250 बच्चे हैं उन्हें 50 हजार और जहां 251 से 1000 हजार बच्चे हैं उन्हें 75 हजार रुपये भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में संचालित परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों स्कूलों को कंपोजिट ग्रांट के करीब चार करोड़ रुपये भेज दिए गए हैं। इस धनराशि से वहां स्वच्छता से जुड़े विविध कार्य कराए जाएंगे। इसकी मॉनिटरिंग भी की जा रही है। - हरिवंश कुमार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed