{"_id":"5f81fb978ebc3e9b7e32b156","slug":"the-entire-resolution-day-is-full-of-disputes-related-to-land-sonbhadra-news-vns5521376117","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में जमीन से जुड़े विवादों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में जमीन से जुड़े विवादों की भरमार
विज्ञापन
सोनभद्र। संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को सबसे अधिक भूमि संबंधित मामले पहुंचे। सुनवाई कर रहे अधिकारियों ने संबंधितों को सप्ताह भर के भीतर मामलों का निस्तारण कर अवगत कराने का निर्देश दिया।
सदर कोतवाली में एसडीएम कृपा शंकर पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, सिटी सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने फरियादियों की फरियाद को सुना। यहां अधिकारियों के समक्ष 15 मामले पहुंचे, जिसमें 14 जमीन से जुड़े प्रकरण थे। एसडीएम ने कहा कि राजस्वकर्मी मौके पर जाकर मामलों का निस्तारण करें। एएसपी ने कहा कि राजस्वकर्मी जरूरत पड़ने पर क्षेत्र के हल्का दारोगा और बीट के सिपाही को भी साथ में ले जा सकते हैं। सीओ ने कहा कि गुणदोष के आधार पर प्रकरणों का निस्तारण किया जाए। ताकि शासन के मंशानुसार पीड़ितों की मदद की जा सके। कोतवाल अंजनी कुमार राय, सब इंस्पेक्टर नरेंद्र राय आदि मौजूद रहे।
दुद्धी: कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी रमेश कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। एसडीएम के समक्ष आठ मामले पहुंचे, जिसमें दो मामलों का निस्तारण मौके पर करते हुए कहा कि किसी भी मामले में दोनों पक्षों को सुनकर तथ्यों व प्रमाण को देखते हुए निस्तारण करें। सीओ रामआशीष यादव ने कहा कि प्राप्त शिकायती पत्रों की जांच कर निस्तारण करते हुए पीड़ितों की मदद की जाए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि समाधान दिवस के दौरान 8 मामले राजस्व संबंधी आए। इसमें दो का निस्तारण कर दिया गया। दो मामलों के समाधान के लिए पुलिस व राजस्व की टीम मौके पर रवाना की गई है। शेष 4 मामलों का निस्तारण भी जल्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
घोरावल: समाधान दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने फरियादियों की समस्या सुनी। इस मौके पर पुलिस विभाग तथा राजस्व विभाग से मिलाकर 10 शिकायती पत्र पड़े। मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। जिस पर टीम गठित कर दो स्थानों पर भेजा गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा, कोतवाली निरीक्षक बृजेश सिंह समेत राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।