फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The electric pole broke the wire and fell on another truck

ट्रक के धक्के से विद्युत खंभा तार टूटकर दूसरे ट्रक पर गिरा

Sun, 17 Jan 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
The electric pole broke the wire and fell on another truck
कोन। थाना क्षेत्र के कोन-देेवाटन मोड़ पर रविवार की पूर्वाह्न 11 बजे अनियंत्रित ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे खंभा और हाईटेंशन तार टूटकर दूसरे ट्रक पर गिर गया। संयोग ही था कि फौरन लाइन ट्रिप कर गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वाकये के बाद चार गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पुलिस ने ट्रक समेत चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह एक ट्रक बैक करते समय बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे देवाटन मोड़ पर बिजली का खंभा और तार दूसरे ट्रक पर गिर गया। यह संयोग ही था कि उसी समय लाइन ट्रिप कर गई वरना बड़ा हादसा हो जाता। सूचना पर कोन थाना पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। ट्रक को थाने में खड़ा करा लिया। उधर, खंभा व तार टूटने से कोन बस्ती समेत खेतकटवा, मिश्री, डोमा आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शाम तक इन गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। कोन थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक सहित चालक को पकड़ लिया गया है। विद्युत निगम के जेई रामलाल का कहना है खंभा लगाने में एक दिन का समय लगेगा। इसके बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed