फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The driver ran away after throwing ashes on the road, causing trouble

Sonebhadra News: सड़क पर राख गिराकर चालक भागा, हो रही परेशानी

Wed, 16 Jul 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The driver ran away after throwing ashes on the road, causing trouble
शक्तिनगर-औड़ी मार्ग पर ट्रक चालकों की मनमानी आए दिन आम जनमानस के लिए खतरा बनती जा रही है। शनिवार को औड़ी बाजार में एक ट्रक चालक ने दुकान के सामने ही सड़क पर राख गिरा दी और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार शोर मचाते रह गए लेकिन ट्रक चालक नहीं रुका। बरसात के इस मौसम में जहां सड़कों की हालत पहले ही बदहाल है, वहीं इस तरह की लापरवाही आम लोगों की परेशानियां और बढ़ा रही है। शक्तिनगर से औड़ी तक स्टेट हाईवे की हालत खस्ता है।
विज्ञापन

कहीं पटरियां टूटी हैं तो कहीं सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे फिसलन बढ़ जाती है और लोग गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारी संजय झा, राधेश्याम बैसवार, गोविंद, शशि पांडेय, चंदा, प्रदीप श्रीवास्तव आदि ने बताया कि कई बार ट्रकों की तिरपाल या डाला खुला होने के कारण कोयला व राख सड़क पर गिर जाता है, जिससे न सिर्फ गंदगी फैलती है बल्कि दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता है।

पिपरी सीओ अमित कुमार ने बताया कि सभी परियोजनाओं के प्रबंधन को अपने परिसर में पार्किंग स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। ओवरलोड राख व कोयला लादकर चलने और सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों का नियमित चालान भी किया जा रहा है। आगे और भी सख्त रुख अपनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed