फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The displaced handed over the demand letter to the Deputy Collector

विस्थापितों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा मांगपत्र

Wed, 02 Jun 2021 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
The displaced handed over the demand letter to the Deputy Collector
दुद्धी। निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना के विस्थापितों ने अपनी समस्याओं से संबंधित एक मांग पत्र उपजिलाधिकारी को बुधवार को सौंपा। मांग पत्र के माध्यम से विस्थापितों ने अवगत कराया कि छूटे हुए विस्थापितों का नाम जोड़ा जाए जिनके पूर्वज प्रथम पीढ़ी में है। भूमि अधिग्रहण के प्रपत्र तीन, छह व 11 के छूटे हुए परिवार का नाम विस्थापन सूची में जोड़ा जाए व विस्थापन का लाभ दिया जाए। 1980 से जो परिवार डूब क्षेत्र में रह रहे हैं, उन्हें विस्थापन पैकेज दिया जाए। विस्थापितों ने समस्याओं को अवगत कराते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष से विस्थापितों को पैकेज कि धनराशि वितरित प्रशासन की उदासीनता से वितरित नहीं की गई। ग्राम सुंदरी, कोरची, भिसुर, लांबी, गोहड़ा, सुगवामान आदि के विस्थापितों ने कहा कि घर द्वार, बाग बगीचा व बचपन की सारी यादें कनहर बांध में डूबो रहे हैं, लेकिन पूर्व के स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की अपेक्षा के कारण समस्याएं यथावत बनी हुई हैं। इससे विस्थापितों के चेहरे पर मायूसी व उदासी छायी है। मांग पत्र सौंपने के दौरान विस्थापित सुंदरी ग्राम प्रधान जलालुद्दीन, सुधीर शर्मा, जुबेर आफजलुल कादरी, हामिद अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed