फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The developments of the poor: Kailash

गरीबों का हो रहा विकास: कैलाश

Mon, 28 Mar 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Mon, 28 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
The developments of the poor: Kailash
राबर्ट्सगंज मंडी समिति परिसर में मंत्री कैलाश चौरसिया और एमएलसी रामलली मिश्रा को माला पहनाकर स्वागत करते विधायकगण।
कृषि उत्पादन मंडी परिषद राबर्ट्सगंज में सोमवार को होली मिलन समारोह में मिर्जापुर-सोनभद्र के नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य रामलली मिश्र का भव्य अभिनंदन समारोह हुआ। राज्य मंत्री बेसिक शिक्षा एवं बाल पुष्टाहार कैलाश चौरसिया, एमएलसी  रामलली, उनके पति ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्रा सहित अन्य लोग हेलीकाप्टर से चुर्क पुलिस लाइंस पहुंचे।
विज्ञापन


यहां से वाहनों के काफिले के साथ रामलली कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। यहां सपा सरकार की उपलब्धियों की बखान किया गया। कार्यक्रम में चार चांद लगाने के लिए घुंघरू वाले एहसान भारती, दुबई से स्प्रिंग डांसर रहीम ने कार्यक्रम पेश किए। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कैलाश चौरसिया ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्ष 2012 विस चुनाव में किए गए सभी वादों को पूरा कर दिया है। प्रदेश में गरीबों को विकास हो रहा है। अखिलेश सरकार जरूरतमंदों की सरकार है। रामलली की जीत पर उन्होंने सोनभद्र और मिर्जापुर की जनता को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्रा ने कहा कि उनकी पत्नी रामलली मिश्रा सोनभद्र की जनता की सेवा करने आई हैं न कि गिट्टी और बालू खनन कराने। उन्हें बालू, पत्थर, बैरियर का काम नहीं करना है। शिवद्वार में सोलर पंप और सोलर लाइट, चबूतरे  का निर्माण जल्द ही शुरू कराएंगे।

प्रेस क्लब के लिए जमीन की  व्यवस्था हो जाए तो वह जल्द ही भवन बनवा देंगे। एमएलसी रामलली मिश्रा ने कहा कि जिस विश्वास एवं उम्मीद के साथ सोनभद्र के मतदाताओं ने जीत का सेहरा बांधा है तो वह सभी के उम्मीदों पर खरी उतरेंगी।


कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक अविनाश कुशवाहा और संचालन महासचिव विजय यादव ने किया। इस मौके पर जिप अध्यक्ष अनिल यादव, विधायक रूबी प्रसाद, विधायक रमेश दूबे, काजल यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, पकौड़ी लाल कोल, संजय यादव, श्याम बिहारी यादव, चेखुर पांडेय, जवाहर मौर्य, बह्मजीत, मनीष मिश्रा, गोपाल सिंह, डा. आरपी यादव आदि रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed