फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The development will be examined in Duddhi

दुद्धी में हुए विकास कार्यों की होगी जांच

Fri, 09 Dec 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Fri, 09 Dec 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
दुद्धी नगर पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में सरकारी धन का किए गए दुरुपयोग के शिकायत की जांच शुरू हो गई हैै। लोकायुक्त ने डीएम को चार सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया हैै। डीएम के निर्देश पर एडीएम राम चंद्र ने जांच की कार्रवाई शुरू कर दी हैै।

 दुद्धी निवासी ओंकारनाथ ने दो जून 2015 और 22 अप्रैल 2016 को लोकायुक्त को नगर पंचायत दुद्धी के अध्यक्ष, ईओ, अवर अभियंता और ठेकेदार के खिलाफ शिकायती पत्र भेजा था। ओंकारनाथ का आरोप है कि पिछले करीब तीन सालों में दुद्धी नगर में नगर पंचायत द्वारा कराए गए इंटरलाकिंग, कवर्ड नाली, सीसी रोड, नाला मरम्मत, स्टेडियम में कमरे का निर्माण, पानी की पांच टंकियों के निर्माण समेत अन्य कार्यों में धांधली बरती गई है। विकास कार्य कराने केे नाम पर करोड़ों रुपयों का बंदरबाट किया गया हैै। इसकी जांच होने पर सच्चाई खुल कर सामने आ जाएगी। शिकायकर्ता का आरोप है कि विकास कार्यों में हुई गड़बड़ी की शिकायत उसने तहसील दिवस में किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए 21 नवंबर को लोकायुक्त उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव एके सिंघल ने डीएम को शिकायती पत्र की जांच करने के लिए पत्र भेजा हैै। जांच कर रहे अपर जिलाधिकारी रामचंद्र ने बताया कि लोकायुक्त द्वारा निर्धारित समयसीमा के भीतर जांच कर रिपोर्ट भेज दी जाएगी। उन्होंने कहा कि  जिन कार्यों में अनियमितता का आरोप लगा है उसमें जांच में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ रिपोर्ट डीएम के माध्यम से लोकायुक्त को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed