फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The degree of black marketing of drugs will be canceled

दवाओं की कालाबाजारी करने वालों की डिग्री होगी निरस्त

Mon, 24 May 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
The degree of black marketing of drugs will be canceled
कोरोना महामारी का फायदा उठाते हुए मरीजों को महंगे दर पर दवाएं देने और जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी करने वाले डाक्टरों पर शिकंजा कसने जा रहा है। अब ऐसे डाक्टरों की डिग्री निरस्त की जाएगी। जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने सीएमओ को दवाओं की कालाबाजारी करने वालों और निर्धारित दर से अधिक दर पर दवाएं बेचने वाले मेडिकल स्टोर एवं अस्पताल संचालकों को चिन्हित कर रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है। सीएमओ ने दो टीमें दवाओं की कालाबाजारी करने वालों को चिन्हित करने के लिए गठित कर दी है।
विज्ञापन

सरकार कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए पूरी तरह से कमर कस लिया है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से भी हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि वर्तमान में जिले में ऑक्सीजन की समस्या समाप्त हो गई। कोरोना मरीजों के लिए जिला अस्पताल परिसर में तीन सौ बेड का कोविड अस्पताल संचालित हो रहा है। प्रशासन ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए धनवंतरि हास्पिटल एनटीपीसी रिहंद, हिंडाल्को हॉस्पिटल रेणुकूट, संजीवनी हॉस्पिटल एनटीपीसी शक्तिनगर, जीवन ज्योति किश्चिन हॉस्पिटल राबर्ट्सगंज, कीर्ति पाली हॉस्पिटल राबर्ट्सगंज, सोनभद्र मल्टी हास्पिटल उरमौरा, साईं हास्पिटल राबर्ट्सगंज, रेनु पावर हॉस्पिटल रेणुसागर और प्रभव हॉस्पिटल उरमौरा को भी अधिकृत किया है।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के उपचार के लिए अलग वार्ड बनाए गए है। कोराना महामारी का फायदा उठाते हुए कुछ मेडिकल स्टोर संचालक और निजी क्लिनिकों के संचालक महंगे दर पर जीवन रक्षक दवाएं बेच रहे हैं। हालांकि ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार ने कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। शनिवार को दो दिवसीय जिले में दौरे पर आए जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र ने सीएमओ जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी करने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस निरस्त करते हुए केस दर्ज कराने और डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजने का निर्देश दिया है। मंत्री ने कहा कि दवाओं की कालाबाजारी और मरीजों से इलाज के नाम पर मनमाने ढंग से धन उगाही करने वालों की डिग्री निरस्त करने की कार्यवाही होगी। सीएमओ नेम सिंह ने कहा कि कोरोना से लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी करने वाले डाक्टरों की डिग्री निरस्त करने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। कालाबजारी की पुष्टि होने पर मेडिकल स्टोर, अस्पताल संचालकों का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। दो टीमें कालाबाजारी करने वालों को चिन्हित करने के लिए गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed