{"_id":"576974bb4f1c1b8c1bb4825c","slug":"the-death-of-the-young-man-in-police-custody-blockade","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, चक्का जाम
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Tue, 21 Jun 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायपुर थाना क्षेत्र के बन बहुआर गांव से पिछले वर्ष फरार प्रेमी युगल को मंगलवार को पुलिस ने पकड़ लिया। इसमें संदिग्ध परिस्थतियों में युवक मनोज यादव (20) की सीएचसी वैनी से जिला अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। इससे गुस्साएं ग्रामीणों ने खलियारी-राबट्र्सगंज मार्ग पर वैनी में चक्काजाम कर दिया। युवक को कस्टडी में लेेने वाले सरईगढ़ चौकी इंचार्ज एचआर खां और सिपाहियों पर पिटाई का आरोप लगाया। जिला अस्पताल पहुंचे डीएम सीबी सिंह और एसपी लल्लन सिंह ने केस दर्ज कराने सहित समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। वहीं जाम स्थल पर पहुंचे एएसपी (नक्सल) डाॅ. अवधेश सिंह के आश्वासन पर लोगों ने जाम समाप्त किया। वहीं मृतक युवक के पिता बचऊ की तहरीर पर चौकी इंचार्ज समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार फरवरी, 2015 में मनोज गांव की एक लड़की को लेकर फरार हो गया था। इस मामले में रायपुर थाने में लड़की के पिता की तहरीर पर नौ फरवरी, 15 को पुलिस मनोज और उसके पिता और माता के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी थी। कुछ दिन पूर्व सरईगढ़ चौकी इंचार्ज को सूचना मिली कि दोनों आंध्र प्रदेश में हैं।
रविवार को आंध्र प्रदेश से युवक युवती को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार की भोर में सरईगढ़ पुलिस चौेकी पर दोनों को लाया गया। यहां से पुलिस सुबह लगभग दस बजे पुलिस उन्हें रायपुर थाने में ले गई। यहां दोपहर 12 बजे मनोज की तबीयत खराब हो गई। इसकी जानकारी होने पर पुलिस युवक को सीएचसी वैनी ले गई। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि जिला अस्पताल पहुंचने से पहले डॉक्टर ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने पुलिस कस्टडी में मौत होने की खबर मिलते ही सदर एसडीएम कैलाश, एएसपी शंभूशरण यादव और सीटी सीओ सच्चिदानंद अस्पताल पहुंच गए। उधर मौत की सूचना मिलने के बाद लोगों ने वैनी में चक्काजाम कर दिया। जाम करने वाले दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे। शाम करीब छह बजे जामस्थल पर पहुंचे एएसपी (नक्सल) डा अवधेश सिंह ने मृतक के परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर संबंधितों के खिलाफ केस दर्ज कराने का आश्वासन दिया तो लोगों ने जाम समाप्त किया। एसपी लल्लन सिंह का कहना है कि मृतक के पिता की तहरीर पर सरईगढ़ चौकी इंचार्ज समेत अन्य पुलिस कर्मियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ठ पता चल सकेगा।