{"_id":"902d2f20a97a1bb00589afa8534e82a0","slug":"the-dance-was-well-received-by-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के नृत्य को लोगों ने सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के नृत्य को लोगों ने सराहा
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
Updated Sun, 22 Nov 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेणुसागर का 37वां वार्षिकोत्सव शनिवार की देर शाम रेणुपावर प्रेक्षागृह में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्नों की थिरकन, लोकनृत्य, हिंदी-अंग्रेजी में गीत, संगीत, मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति ने हर किसी को मंत्रमुग्ध करके रख दिया। प्रेरणादायी एकांकियों का मंचन देशप्रेम का संदेश देने वाला रहा।
बतौर मुख्य अतिथि रेणुसागर के यूनिट हेड एवं विद्यालय के अध्यक्ष केपी यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
प्रधानाचार्य गौतम गुप्ता ने विद्यालयीय गतिविधियों की जानकारी देने के साथ ही कार्यक्रम की उपयोगिता बताई और मन लगाकर पढ़ाई तथा अच्छे परिणाम लाने की प्रेरणा दी।