फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The crack in the road upset divisional

सड़क में दरार देख मंडलायुक्त हुए खफा

Mon, 09 Mar 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Mon, 09 Mar 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
The crack in the road upset divisional
विंध्याचल मंडल के आयुक्त अनिल कुमार ने सोमवार को केकराही और बबुराही गांवों का निरीक्षण किया। केकराही में आरसीसी रोड पर दरार पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधितों को इसे जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


साथ ही सड़क की तकनीकी जांच कराने का निर्देश सीडीओ को दिया। बबुराही गांव में उन्होंने विकास कार्यों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। अधूरे कार्यों को जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


 मंडलायुक्त अनिल कुमार पहले सदर ब्लाक के जनेश्वर मिश्रा गांव केकराही पहुंचे। यहां उन्होंने सीसी रोड  का निरीक्षण किया। इसमें सड़क में दरार पड़ी मिली तो वे भड़क गए। उन्होंने संबंधितों को फटकार लगाते हुए इसकी तकनीकी जांच कराने का निर्देश प्रभारी डीएम महेंद्र सिंह को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुक्त ने केकराही गांव में कराये गये विकास कार्यों की जमीनी हकीकत गांवों में घूमकर जाना और ग्रामीणों से सरकार के चल रहे विकासपरक कार्यक्रमों और जन कल्याणकारी योजनाओं का सत्यापन किया।

 उन्होंने केकराही गांव के तालाब के विकास पर संतोष जाहिर करते हुए तालाब को और बेहतर तरीके से विकसित करने का निर्देश दिया। इसके बाद वे डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम-बबुराही में पहुंचे।

यहां उन्होंने  जनचौपाल लगाकर विकास कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा की। आयुक्त ने सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी विकासपरक योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए निर्धारित बिंदुओं का सत्यापन किया।

प्रभारी डीएम (सीडीओ) महेंद्र सिंह को जन कल्याणकारी व विकास परक कार्यक्त्रस्मों पर पैनी नजर रखने की ताकीद की। उन्होंने विद्युत विभाग के एक्सईएन हवलदार रावत को बबुराही में विद्युत कनेक्शन बढ़ाने के लिए कैंप लगाने का निर्देश दिया।

 सार्वजनिक वितरण  प्रणाली को दुरूस्त रखने को भी कहा। उन्होंने लोहिया आवास को हर हाल में मार्च तक पूरा करने की ताकीद की। मंडलायुक्त ने राज्य पोषण मिशन योजना को बेहतर तरीके से अमलीजामा पहनाने के निर्देश दिए।


निरीक्षण में प्रभारी डीएम महेंद्र सिंह, एसपी शिवशंकर यादव, एसडीएम सदर राजेंद्र प्रसाद तिवारी,  सीएमओ डा. एबी सिंह, पीडी जेपी पांडेय, बीडीओ हरिश्चन्द्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed