फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The couple's killers will be arrested within 24 hours: Ashish Patel

24 घंटे में गिरफ्तार होंगे दंपती के हत्यारे: आशीष पटेल

Sat, 17 Aug 2024 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
The couple's killers will be arrested within 24 hours: Ashish Patel
सोनभद्र। प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा मंत्री व अपना दल एस के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल ने व्यापारी दंपती हत्याकांड में 24 घंटे के अंदर हत्यारों की गिरफ्तारी का दावा किया है। शनिवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे मंत्री ने घटनाक्रम की जानकारी ली और परिवार को ढांढस बंधाया। पुलिस अधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि कुछ सवाल रह गए हैं। पुलिस उसे सुलझाने में लगी है। अगले 24 घंटे के अंदर हत्यारे गिरफ्तार होंगे। उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे कैबिनेट मंत्री रॉबर्ट्सगंज पहुंचे। यहां से सीधे ब्रह्मनगर स्थित पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। दिवंगत व्यापारी दिलीप सिंह पटेल और उनकी पत्नी मंजू देवी को श्रद्धांजलि दी। उनके पिता ईश्वरी प्रसाद, पुत्र प्रियांशु, बेटी प्रतीक्षा सहित अन्य घरवालों से मिलकर ढाढस बंधाया। कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घटना के खुलासे में देर जरूर हुई है, अब वक्त नहीं लगेगा। इस मामले में जिसकी भी लापरवाही है, उसकी जवाबदेही तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। दुद्धी में आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म और लंबे उपचार के बाद मौत की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि यह मामला संज्ञान में नहीं था। आरोपी अनुदेशक की अब तक गिरफ्तारी न होने पर कहा कि दोषी कोई भी सरकार उसे बख्शेगी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यूपी में डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर है। उनके साथ किसी भी घटना में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। महिला हिंसा की घटनाओं पर सरकार का रुख साफ है। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण पटेल, दिनेश बियार, आनंद पटेल दयालु, विकास पटेल, सुजीत पटेल आदि मौजूद रहे।

हिरासत में लिए गए दो संदिग्ध
सोनभद्र। दंपती की हत्या में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दोनों पन्नूगंज थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। उनकी घटना में संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उनके पास से कुछ सामान भी मिले हैं, जो व्यापारी से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed