फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   the cost of 1.65 crore rupees amiladham will develop

1.65 करोड़ से संवरेगा प्रसिद्ध अमिला धाम 

Tue, 09 Aug 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 09 Aug 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
the cost of 1.65 crore rupees amiladham will develop
विजयगढ़ दुर्ग के ऊपरी तल में खंडहर में तब्दील हो चले भवनों की तस्वीर। अमर उजाला
जिले में पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों की तस्वीर संवारने की पहल तेज हो गई है। रेणुकूट वन प्रभाग क्षेत्र के आमी में नौका िवहार और अनपरा से सटे बेलवादह में वाटर रेस्टोरेंट की योजना को पीपीपी माडल से मूर्तरूप देने को लेकर चल रही कवायद में जहां तेजी आ गई है, वहीं कोन अंचल के प्रसिद्ध अमिला धाम के सौंदर्यीकरण के लिए शासन स्तर से 1.65 करोड़ का प्रस्ताव मंजूर         हो गया है। 
विज्ञापन


इस धन से यहां मंदिर के सौंदर्यीकरण के साथ ही सीढ़ियों तथा आसपास की जगह संवारी जाएगी। कैमूर पहाड़ी शृंखला स्थित इस देवी धाम पर हर रोज सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है। नवरात्र में यहां जिले के साथ झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। यहां देवी को रोजाना बकरे की बलि चढ़ाई जाती है। इस स्थल को मां के तांत्रिक स्वरूप और भगवान अवधूत राम की शिष्या के स्थल की मान्यता प्राप्त है। इसी तरह प्राकृतिक सुषमा से भरपूर रेणुकूट वन प्रभाग परिक्षेत्र के आमी में वाटर रिसोर्ट पार्क विकसित करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग के पत्र के क्रम में वन प्रभाग की ओर से इसको लेकर प्रस्ताव जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दिया गया है। इसी तरह बेलवादह के पास रिहंद डैम में उत्तर भारत के पहले वाटर रेस्टारेंट को भी अमली जामा पहनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। कानपुर के किसी कंपनी के जरिए यहां के प्रस्ताव को मूर्तरूप देने की तैयारी बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed