फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The compulsion of TET is not in the interest of teachers

Sonebhadra News: टीईटी की बाध्यता शिक्षकों के हित में नहीं

Wed, 10 Sep 2025 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The compulsion of TET is not in the interest of teachers
कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते प्रदेशशीय प्राथमिक ​शिक्षक संघ के पदा​धिकारी। संवाद
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसमें शिक्षक नेताओं ने कहा कि टीईटी की बाध्यता शिक्षकों के हित में नहीं है। इस आदेश को वापस लेना चाहिए। अंत में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष योगेश पांडेय ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता नहीं थी, लेकिन हाल ही में गलत तथ्यों के आधार पर इससे संबंधित आदेश जारी किया गया है। नए निर्देशों में शिक्षक बने रहने के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया है। इसमें केवल पांच साल की सेवा शेष रहने वालों को छूट दी गई है, जबकि पदोन्नति में उन्हें भी छूट नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि इस आदेश से प्रदेश के करीब आठ लाख शिक्षकों की नौकरी और पदोन्नति पर संकट गहराने लगा है। संगठन ने मांग की है कि अधिनियम में संशोधन कर शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए। नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षक समाज बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस मौके पर जिला संरक्षक जय प्रकाश राय, जिला महामंत्री हुकुम चंद्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, संयुक्त मंत्री राजेश कुमार जायसवाल, अशोक कुमार सिंह, अभिषेक मिश्रा, अमित कुमार चौबे, चंद्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष नवीन गुप्ता, अभिषेक कुमार, राघवेंद्र त्रिपाठी, भोलानाथ अग्रहरि, अरविंद्र चौहान, रविभूषण, संतोष कुमारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed