{"_id":"06e52bd71a206032f6aa7238bbd78f06","slug":"the-complaint-charging-arbitrary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमाना शुल्क लेने की शिकायत पहुंची कोतवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमाना शुल्क लेने की शिकायत पहुंची कोतवाल
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Wed, 06 Jan 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में पार्किंग के नाम पर रोगियों और तीमारदारों से मनमाना शुल्क वसूल करने की शिकायत बुधवारक को कोतवाली पहुंच गई।
शिकायत मिलने पर कोतवाल अबरार अहमद मौके पर पहुंचे और ठेका से संबंधित पत्रावलियों की जांच की। इस दौरान कोतवाल ने चेतावनी दी कि अगर नियम विरुद्ध शुल्क लिए जाने की पुष्टि हुई तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
उधर, सदर विधायक अविनाश कुशवाहा ने डीएम को पार्किंग ठेके को निरस्त करने के लिए पत्र लिखा है।
बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे कुछ रोगियों ने शहर कोतवाली के बेसिक फोन पर सूचना दी कि जिला अस्पताल में कुछ लोग पार्किंग के नाम पर मनमाना शुल्क ले रहे हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए दोपहर करीब एक बजे फोर्स के साथ कोतवाल अबरार अहमद अस्पताल पहुंचे और पार्किंग शुल्क लेने वालों से पूछताछ शुरू की। इस दौरान डॉ. सुरेश कुमार और डॉ. केके सिंह ने कोतवाल को बताया कि तत्कालीन सीएमएस डॉ. वीके सिंह ने नियमानुसार पार्किंग का ठेका किया है।
विज्ञापन
कोतवाल ने ठेकेदार को वाहनों से शुल्क लिए जाने का रेट सूची लगाने और ठेका से संबंधित पत्रावलियां की एक कॉपी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा मनमाना शुल्क लेने की शिकायत आई तो कार्रवाई होगी। उधर सदर विधायक अविनाश कुशवाहा ने बताया कि शासन के मंशा के विपरीत अस्पताल में पार्किंग के नाम पर वसूली हो रही है।
इसे बंद कराने के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार अस्पताल में दवा, जांच, रोगियों को भोजन आदि नि:शुल्क मुहैया करा रही है। लेकिन पार्किंग शुल्क लेकर सरकार को बदनाम करने का कार्य किया जा रहा है। इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।