फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The color coding of the sacks will be of blue color

नीले कलर की होगी बोरों की कलर कोडिंग

Wed, 05 Jan 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The color coding of the sacks will be of blue color
सोनभद्र। धान खरीद में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए शासन ने सभी क्रय केंद्र से एजेंसियों को बोरों का बार कोड आवंटित किया है। जिले में धान की खरीद नीले रंग के बोरे में होगी। इसी बार कोडिंग बोरियों में भरे धानों को ही मिलों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विंध्याचल संभाग के संभागीय खाद्य नियंत्रक प्रभाकांत द्विवेदी ने एडीएम समेत अन्य अधिकारियों को पत्र भेज कर इस बारे में निर्देश दिया है। पत्र में कहा है कि संभाग के अंतर्गत विभिन्न क्रय संस्थाओं से स्थापित किए जा रहे धान क्रय केंद्रों को कोड नंबर आवंटित करते हुए खरीद प्रभारियों को उसका पालन कराना सुनिश्चित करें। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में बोरों की कलर कोडिंग नीले रंग से होगी और स्टिचिंग भी नीले रंग की होगी। बोरों की ब्रांडिंग व स्टेंसिल का कलर नीला होगा। अगर किसी बोरों पर इसके अनुसार कोड नंबर नहीं होगा तो चावल मिल पर धान की मात्रा स्वीकार नहीं की जाएगी। इसी प्रकार मिलों से कस्टम चावल के डिपो पर संप्रदान की स्थिति में अगर कस्टम चावल के बोरों पर इस अनुसार कोड नंबर नहीं होगा तो संग्रह डिपो पर कस्टम चावल स्वीकार नहीं किया जाएगा। एडीएम राकेश सिंह ने कहा कि सभी केंद्र प्रभारियों को नीले बोरों की कलर कोडिंग में ही धान क्रय करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed