फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The child who came to Nanihal died due to drowning in Kanhar

Sonebhadra News: ननिहाल आए बालक की कनहर में डूबने से मौत

Tue, 02 May 2023 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
The child who came to Nanihal died due to drowning in Kanhar
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना अंतर्गत घोरपा गांव में मंगलवार को कनहर नदी में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। नहाते समय गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। काफी देर बाद उसका शव नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन

हरपुरा गांव निवासी हुलास प्रसाद गोंड का पुत्र राजकुमार (12) घोरपा निवासी अपने मामा सोमारु गोंड के घर शादी में गया था। मंगलवार की दोपहर में वह कुछ अन्य लड़कों के साथ पास स्थित कनहर नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसकी चीख-पुकार सुनकर अन्य साथी उसे बचाने दौड़े, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना बालक के मामा को दी। आनन-फानन परिजन मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास कर शव को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसओ अरविंद कुमार गुप्ता ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed