{"_id":"6686d16215f4a879120e6ed3","slug":"the-body-of-a-youth-missing-for-four-days-was-found-in-bhuthawa-nala-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-115070-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: चार दिनों से लापता युवक का भुतहवा नाला में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: चार दिनों से लापता युवक का भुतहवा नाला में मिला शव
विज्ञापन
विंढमगंज। थाना क्षेत्र अंतर्गत सोननगर से सटे जंगल के भुतहवा नाला में बृहस्पतिवार की सुबह लापता युवक का शव मिला। वह नाले में गिरा था। चार दिन पहले किसी काम से सोननगर जाने के लिए घर से निकला था। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घिवही निवासी संतोष पनिका उर्फ डब्लू (32) रविवार को घर से सोननगर जाने के लिए निकला था। इसके बाद से नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास व अन्य संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, मगर कोई जानकारी नहीं मिली। खोजबीन चल रही थी, इसी बीच घिवही से सटे सोननगर के जंगल में स्थित भुतहवा नाला में एक युवक का शव देखा गया। नाले में गिरे युवक की पहचान संतोष के रूप में हुई।
सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। पत्नी इंद्रावती देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर सीओ दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेह, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने भी पहुंचकर छानबीन की। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सीओ ने बताया कि युवक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई कुछ भी स्पष्ट नहीं है। फारेंसिक टीम साक्ष्यों की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
घिवही गांव निवासी संतोष की मात से उसके चार संतानों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार में पत्नी इंद्रावती के अलावा चार बच्चे भोला (13), प्रियंका कुमारी (10), अमन कुमार (8), आंचल कुमारी (5) वर्ष थे। संतोष की मौत के बाद पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। इन चार बच्चों का भरण पोषण कैसे होगा, इसको लेकर ग्रामीण काफी चिंतित थे।