{"_id":"5e9dd7308ebc3ed58b54402c","slug":"the-body-of-a-poklen-operator-was-found-on-the-tenth-day-sonbhadra-news-vns521241555","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवें दिन मिला पोकलेन ऑपरेटर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवें दिन मिला पोकलेन ऑपरेटर का शव
विज्ञापन
शक्तिनगर। मध्य प्रदेश के सिंगरौली स्थित रिलायंस समूह के सासन पावर प्लांट का राख बांध टूटने के बाद से लापता पोकलेन मशीन के ऑपरेटर का शव सोमवार को दोपहर में राख के मलबे से बरामद कर लिया गया। एनडीआरएफ व पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास से हादसे के 11 वें दिन ऑपरेटर का शव मिलने के बाद लापता लोगों के तलाश का काम पूरा हो गया।
मालूम हो कि, दस अप्रैल की शाम सिंगरौली के सासन पावर लिमिटेड का राख बांध कई दिनों से हो रहे रिसाव के बाद टूट गया। बांध के एक बड़े हिस्से के टूटने से पानी मिश्रित लाखों टन राख आसपास के रिहायशी क्षेत्रों के साथ खेत खलिहानों में कई किलोमीटर फैलते हुए रिहंद जलाशय तक पहुंच गया। लापता लोगों के तलाश के लिए पुलिस, एनडीआरएफ ने संयुक्त रूप से खोज अभियान चलाया।
खोजबीन के दौरान एक मासूम समेत पांच लोगों के शवों को बरामद कर लिया गया था लेकिन पोकलेन ऑपरेटर अब्दुल रज्जाक (35) का पता नहीं चल सका था। इस बीच दस दिनों तक चले लंबे तलाश के बाद हादसे के 11 वें दिन अब्दुल का शव सोमवार दोपहर में मिलने के साथ रेस्क्यू टीम का कार्य खत्म हो गया। बैढ़न के सीएसपी देवेश पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया। दूसरी तरफ मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने क्षेत्र में फैली राख के मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सासन पावर लिमिटेड पर दस करोड़ का जुर्माना पहले ही अधिरोपित कर चुका है।