फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The body of a married woman was found hanging from a noose in Sonebhadra

Sonebhadra News : विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला, पोस्टमार्टम के बाद सामने आएगा सच

Tue, 18 Mar 2025 08:52 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 18 Mar 2025 08:52 PM IST
सार

मदाईन गांव में महिला का शव फंदे से लटकता मिला। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फांसी लगाने के कारण अभी अज्ञात हैं लिहाजा अब सभी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
 

विज्ञापन
The body of a married woman was found hanging from a noose in Sonebhadra
घटना के बाद जमा भीड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जुगैल थाना क्षेत्र के मदाईन गांव में मंगलवार को विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव घर में बड़ेर के सहारे फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिछले चार दिनों में फंदा लगाकर जान देने की दसवीं घटना है।

विज्ञापन


मदाइन गांव निवासी दिनेश पांडेय की पत्नी रंजना पांडेय (27) ने घरेलू कामकाज किया। परिवार के सदस्य बाहर गए थे। कुछ देर बाद जब लौटे तो बड़ेर के सहारे रंजना पांडेय का शव फंदे से लटक रहा था। आनन-फानन उसे फंदे से उतारकर चोपन सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि विवाहिता ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई है, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed