फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The bodies of a young woman and a woman were found hanging.

Sonebhadra News: युवती और महिला के शव फंदे पर लटकते मिले

Wed, 10 Dec 2025 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
The bodies of a young woman and a woman were found hanging.
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को युवती और महिला के शव घर में फंदे पर लटकते पाए गए। मौके पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पहली घटना पिपरी थाना क्षेत्र की है। मूल रूप से झारखंड के मतनाग थाना मनिका निवासी काजल (20) परिवार के साथ पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 चर्च गली में रहती थी। बुधवार को कमरे में साड़ी के फंदे से वह लटकती मिली। परिजन कमरे में गए तो सन्न रह गए। उसे फंदे से उतारकर युवती को हिंडाल्को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ सत्येंद्र राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

दूसरी घटना जुगैल थाना क्षेत्र की है। टोला झरपिया में मीना खरवार (32) का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। बताते हैं कि पति हीरालाल से उसकी खाने को लेकर कहासुनी हुई थी। इससे क्षुब्ध होकर उसने फंदा लगा लिया। मीना का विवाह वर्ष 2004 में हुआ था। वह अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। एसओ अविनाश सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed