फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The blockade shut shop for students

दूकान बंद कराने के लिए छात्रों ने किया चक्काजाम

Fri, 11 Sep 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Fri, 11 Sep 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
The blockade shut shop for students
 मधुपुर कस्बे में स्थित चंद्र गुप्त मौर्य इंटर कालेज के छात्रों ने कालेज के मकान में बिल्डिंग मैटेरियल और उर्वरक की खुली दूकान को बंद करने की मांग लेकर शुक्रवार को वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान कुछ छात्रों ने जैविक उर्वरक से भरी बाल्टी में आग लगा दी। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। सुकृत चौकी इंचार्ज गजानंद यादव ने नाराज छात्रों को समझाबुझा कर जाम समाप्त कराया। सीटी सीओ सच्चिदानंद और कोतवाल केडी यादव भी जामस्थल पर पहुंच कर जाम लगाने वालों को चिह्नित किया।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे चंद्र गुप्त मौर्य इंटर कालेज के सामने छात्रों ने जाम लगा दिया। इस दौरान छात्रों का कहना था कि कालेज के पूर्व प्रबंधक ने कालेज का एक कमरा एक व्यक्ति को किराया पर दे दिया था। कुछ माह पूर्व कालेज की वर्तमान प्रबंधक ने दूकानदार को कमरा खाली करने के लिए नोटिस भेजा, ताकि उसमें लाइब्रेरी खोली जा सके। लेकिन दूकानदार ने कमरा खाली नहीं किया। विवश होकर दूकानदार के खिलाफ जाम करना पड़ रहा है। जाम लगने की खबर मिलते ही फोर्स के साथ सुकृत चौकी इंचार्ज गजानंद यादव ने मौके पर पहुंच कर छात्रों से उनकी समस्याएं सुन कर उसे दूर करने का आश्वासन दिया। चौकी इंचार्ज के समझाने पर करीब 11 बजे छात्रों ने जाम खत्म किया। इसी बीच क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद और कोतवाल केडी यादव भी पहुंच गए। सीओ के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने जाम लगाने वालों की खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन वे नहीं मिले। कोतवाल केडी यादव ने बताया कि बिल्डिंग मैटेरियल के दुकानदार मधुपुर निवासी राज नारायण सिंह ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ सामान को क्षति पहुंचाने की तहरीर दी है। तहरीर की जांच कर संबंधितों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जाम कराने और करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed