फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The bike was snatched after beating the young man

युवक को मारपीट कर छिन ले गए बाइक

Wed, 28 Jul 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
The bike was snatched after beating the young man
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बरैला गांव के समीप बुधवार की रात बदमाशों ने एक युवक की पिटाई कर बाइक छीन ले गए। इसकी जानकारी मिलते ही कोतवाल घटनास्थल पर पहुंच गे। बृहस्पतिवार को बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कुसाही गांव निवासी अनिल कुमार चुर्क क्षेत्र में अपने बीमार एक रिश्तेदार से मिलने गया था। वहां से रात करीब नौ बजे बाइक से अपने घर जाने के लिए निकला। रास्ते में बरैला गांव के समीप बाइक सवार तीन युवकों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया और बाइक छीनने लगे। अनिल का कहना है कि उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई करने लगे। कुछ देर बाद दो-तीन और युवक पहुंच गए और पीटने लगे। उसने भागकर जान बचाई। इसके बाद बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। कोतवाल सुबाष राय ने बताया कि युवक के साथ मारपीट कर बाइक ले जाने वालों की तलाश की जा रही है। कहा कि जल्द ही सभी को पकड़ कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed