फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The bike collided with the pole, the businessman died

खंभे से बाइक टकराई, व्यापारी की मौत

Wed, 12 May 2021 05:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
The bike collided with the pole, the businessman died
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के गुरेठ गांव में बुधवार को बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार पनीर-खोवा व्यापारी घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें गंभीर हालत में घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। घोरावल सीएचसी पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कूसी गांव निवासी सत्यनारायण पाल (50) पुत्र छोटे पाल को गंभीर हालत में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले एंबुलेंस में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक सत्यनारायण पाल के भाई तेजबली पाल ने बताया कि वह पनीर व खोवा लेकर बाइक से घोरावल कोतवाली क्षेत्र के वीर मंदहा गांव में किसी वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंचाने जा रहा था। दिन में करीब दो बजे गुरेठ गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास बिजली के खंभे से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया और अचेतावस्था में वहीं पड़ा रहा। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस से उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां रेफर करने के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की ससुराल घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खगिया गांव में है। हादसे की जानकारी मिलते ही खगिया, भैंसवार, कूसी से उसके रिश्तेदार व परिजन अस्पताल पहुंच गए। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुन्ना प्रसाद ने बताया कि हालत गंभीर होने के कारण सत्यनारायण को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में घोरावल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed