Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The beats of Sonbhadras Karma dance will resonate at Ayodhyas Deepotsav.

Sonebhadra News: अयोध्या के दीपोत्सव में गूंजेगी सोनभद्र के करमा की थाप

Sun, 08 Nov 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The beats of Sonbhadras Karma dance will resonate at Ayodhyas Deepotsav.
बभनी में शो प्रस्तुति के दौरान करमा नृत्य करते आदिवासी कलाकार। संवाद
बभनी (सोनभद्र)। अयोध्या के दीपोत्सव में इस बार सोनभद्र की आदिवासी लोकसंस्कृति की छटा बिखरेगी। विकास खंड बभनी के करमा नृत्य कलाकार अपनी पारंपरिक लोककला के जरिये जिले की सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश करेंगे। अमरजीत गोंड के नेतृत्व में 15 सदस्यीय कलाकारों का दल अयोध्या पहुंच चुका है। टीम को दीपोत्सव के मुख्य मंच पर करमा नृत्य प्रस्तुत करने का अवसर मिला है। दीपोत्सव के तहत आयोजित रोड शो में भी कलाकारों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत और करमा नृत्य की प्रस्तुति से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। टीम में लालमन, अमेरिकन, सहदेव और शंखलाल समेत 15 कलाकार शामिल हैं। मुख्य आयोजन में भी कलाकार अपनी प्रस्तुति से सोनभद्र की आदिवासी संस्कृति की पहचान पेश करेंगे। करमा नृत्य आदिवासी समाज की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है। इसका संबंध करमा पर्व, करम वृक्ष और कर्म देवता की पूजा से है। नई फसल के आगमन, प्रकृति के प्रति आभार और खुशहाली का संदेश इस लोकनृत्य के माध्यम से दिया जाता है। इसमें महिला और पुरुष कलाकार गोल घेरा बनाकर मांदर, ढोल, टिमकी, झांझ और मंजीरे की थाप पर सामूहिक नृत्य करते हैं। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा और लोकगीत इसकी खास पहचान हैं। कलाकारों ने बताया कि अयोध्या के दीपोत्सव में सोनभद्र की लोक कला का प्रदर्शन करना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंदजी ने बताया कि यह कार्यक्रम लोक कला संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित किया गया है। इससे आदिवासी लोकपरंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed