फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The banners and posters Htwaa

हटवाए गए बैनर और पोस्टर

Thu, 05 Jan 2017 12:12 AM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Thu, 05 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
The banners and posters Htwaa
राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर पोस्टर हटाता नगर पालिका कर्मचारी। - फोटो : sonbhadra
निर्वाचन आयोग के विधान सभा चुनाव की घोषणा करते ही प्रशासनिक मशीनरी ने मंत्री, जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं की लगे होर्डिंग-पोस्टर, पंपलेट हटाने लगी। डीएम सीबी सिंह एवं एसपी लल्लन सिंह यादव ने मातहतों को 48 घंटे के भीतर पोस्टर-होर्डिंग हटवाकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया हैै। राबर्ट्सगंज नगर के बढ़ौली चौक, कचहरी तिराहा, मेन चौक, धर्मशाला समेत अन्य स्थानों पर पीएससी के साथ नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह, सिटी सीओ धनंजय कुशवाहा, नगर पालिका के ईओ दिनेश कुमार ने विधायक, सांसद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं के लगेे पोस्टर-होर्डिंग को हटवा दिया। अनपरा/बीना/शक्तिनगर/बीजपुर संवाददाता के मुताबिक, सूबे में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही बैनरों-पोस्टरों को लेकर पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। अनपरा में एसओ, रेणुसागर में चौकी इंचार्ज, बीना में चौकी इंचार्ज, शक्तिनगर में एसओ, बीजपुर में एसओ की अगुवाई में पुलिस टीम बैनर-पोस्टर हटवाने में लगी रही। सीओ पिपरी अनिल कुमार सिंह और सीओ दुद्धी मनमोहन पांडेय भी इसको लेकर निगरानी बनाए रहे। आगे से चुनावी बैनर-पोस्टर लगा पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


विंढमगंज प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे में थानाध्यक्ष एवं लेखपाल ने  बैनर, पोस्टर को उतारवाया। कोन प्रतिनिधि के अनुसार, अचार सहिता लागू होते ही थानाध्यक्ष कोन थाने की पुलिस ने कोन, कचनरवा, रामगढ़ बाजार से प्रत्याशियों के पोस्टर हटवाया। बभनी प्रतिनिधि के अनुसार,  आचार संहिता लागू होते ही पुलिस हरकत मे आ गई। प्रभारी निरीक्षक ने बभनी, चपकी, आसनडीह, महुअरिया, सांगोबाध क्षेत्र में नेताओं के लगे बैनर, पोस्टर उतारने की कवायद शुरु कर दी। वैनी प्रतिनिधि के अनुसार, रायपुर एसओ ने सेमरिया तिराहे पर लगे बैनर पोस्टर फड़वा दिया। म्योरपुर प्रतिनिधि के अनुसार,  कस्बे और आसपास के गांवों में भ्रमण कर पुलिस ने माननीयों और नेताओं के पोस्टर, पंपलेट, होर्डिंग को उखड़वा कर फेंकवा दिया।
विज्ञापन


ओबरा प्रतिनिधि के अनुसार, दोपहर क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में ओबरा थाना प्रभारी आरआर यादव सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान अंबेडकर चौराहा, मेन बाजार, हनुमान मंदिर तिराहा, आर्य समाज, कान्वेंट स्कूल तिराहा, वीआईपी चौराहा, सेक्टर नौ चौराहा सहित कई स्थानों से पोस्टर होर्डिंग आदि प्रचार सामग्री उतरवाई गई। घोरावल प्रतिनिधि के अनुसार,  एसडीएम डीपी सिंह की अगुवाई में बुधवार को कई जगहों पर प्रचार सामग्री पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स हटाए गए। दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार,  तहसीलदार मृत्युंजय सिंह व सीओ मनमोहन पांडेय ने चुनाव की तारीखे घोषित होने के बाद तहसील तिराहे से पोस्टर, बैनर हटवा दिया। इस दौरान लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed