फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The appearance of the Murdhwa-Bijpur road deteriorated in a year

मुर्धवा-बीजपुर मार्ग की एक साल में बिगड़ गई सूरत

Mon, 06 Sep 2021 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
The appearance of the Murdhwa-Bijpur road deteriorated in a year
म्योरपुर के आश्रम मोड़ पर गड्ढों में तब्दील मुर्धवा-बीजपुर मार्ग - फोटो : SONBHADRA
मुर्धवा-बीजपुर मार्ग की एक साल में बिगड़ गई सूरत
विज्ञापन

मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे होने से आए दिन हो रही हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ पर मुर्धवा-बीजपुर मार्ग के एक साल में ही बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील होने से लोगों में नाराजगी है। मार्ग पर सफर करने वालों को गड्ढों की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर सफर करने वालों द्वारा तत्काल सड़क मरम्मत की मांग की गई है।

म्योरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ से मुर्धवा तक का मार्ग एक साल में ही खराब होकर गड्ढों में तब्दील हो गया है। बड़े-बड़े गड्ढे होने से रोजाना हादसे का खतरा बना हुआ है। आश्रम मोड़ पर स्थिति ज्यादा भयावह हो गई है। आश्रम मोड़ म्योरपुर वाले रास्ते पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से गाड़ियों के पलटने का डर बना रहता है। इसके अलावा रनटोला में भी सड़क की हालत काफी खराब हो गई है। इस मार्ग की बात करें तो वर्ष भर पूर्व ही इसकी मरम्मत का कार्य हुआ था। वर्ष भर में ही मार्ग के उखड़ जाने के बाद माह पूर्व भी मार्ग की मरम्मत की गई थी, लेकिन बरसात में फिर से मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गई है। आश्रम मोड़ पर तो आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इससे उन्हें काफी क्षति उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कई बार सड़क के मरम्मत की मांग की, लेकिन इसका अभी तक कोई असर नहीं पड़ा है। ग्रामीणों प्रीतम सिंह, मनीष सिंह, उमेश जायसवाल, राजेश जायसवाल, संजय कुमार, बबलू पनिका, चंद्रकिशोर राय, गोलू सिंह, अत्रीलाल, भूसा सिंह आदि ने तत्काल सड़क मरम्मत कर आवागमन बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed