फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The act of changing the track swing

पटरी बदलने का कार्य जोरों पर

Thu, 17 Nov 2016 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Thu, 17 Nov 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
The act of changing the track swing
शक्तिनगर में रेल पटरी बदलते कामगार।

विज्ञापन
रेल पटरी परिर्वतन के लिए गुरूवार को शक्तिनगर-वाराणसी मुख्य मार्ग को बंद कर दिया गया। इसके बाद कुछ दिक्कतों के साथ पूरे दिन छोटे बड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से गुजारा गया। इसके चलते कुछ जगहों पर जाम की स्थिति रही।

शक्तिनगर रेलवे स्टेशन से एनटीपीसी सिंगरौली का रेल मार्ग शुरू होता है। इस रेल पथ से एनटीपीसी सिंगरौली के साथ विंध्याचल और रिहंद नगर को रेल रैक के जरिए कोयले की आपूर्ति होती है। शक्तिनगर थाने के पास रेल पटरी व स्लीपर पुराने होने के वजह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसी को दुरूस्त करने का काम गुरूवार सुबह शुरू किया गया। सबसे पहले शक्तिनगर-वाराणसी मुख्य मार्ग को बंद कर रास्ते को परिवर्तित किया गया। फिर मशीन और मजदूरों के जरिए पुरानी पटरी व स्लीपर को हटाने का कार्य शुरू हुआ। दोपहर तक पुरानी पटरी व स्लीपर को हटा दिया गया। इसके बाद नए स्लीपर के साथ पटरी बिछाने का काम शुरू हुआ। वाहनों को पीडब्ल्यूडी मोड़ से संडे मार्केट के तरफ मोड़ दिया गया। इसी रास्ते से वाहन शक्तिनगर रोडवेज बस पड़ाव के साथ मध्य प्रदेश की तरफ से निकाले गए। नए रास्ते पर वाहनों का दबाव बढ़ने से पीडब्ल्यूडी मोड़, ऊर्जा द्वार और निजी बस पड़ाव के पास दिन में कई बार जाम की स्थिति निर्मित हुई। जिससे लोगांे केे परेशानी भी हुई। एनटीपीसी सिंगरौली के वरिष्ठ प्रबंधक (एमजीआर) श्याम लाल ने बताया कि रोड क्रास पर 26 मीटर पटरी के साथ स्लीपर बदलने का काम देर रात तक पूरा            हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed