फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The achievements of the government were counted on completion of four years of Yogi government

योगी सरकार के चार साल पूरे होने पर गिनाई गईं सरकार की उपलब्धियां

Sun, 21 Mar 2021 07:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
The achievements of the government were counted on completion of four years of Yogi government
सोनभद्र। प्रदेश में भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर रविवार को जिले के नगर निकायों के अलावा ब्लॉकों में प्रशासन की तरफ से कार्यक्रम हुुआ। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने सरकार के चार साल की उपलब्धियां गिनाईं। सरकार की तरफ से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन

सदर विधायक भूपेश चौबे की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद सोनभद्र सभाकक्ष में कार्यक्रम हुआ। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मुद्रा योजना व स्टार्टअप योजना, ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आदि के लाभार्थियों ऋण वितरण के संबंध में जानकारी दी गई। अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि ने भी योजनाओं के बारे में बताया। मिठाईलाल सोनी, रतनलाल गर्ग, राजेश गुप्ता, राजू खां आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत चुर्क में चेयरमैन गीता देवी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान 12 लाभार्थियों को आसरा आवास योजनान्तर्गत आवंटन पत्र वितरण किया गया। पीओ डूडा राजेश उपाध्याय उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दुद्धी: नगर पंचायत कार्यालय दुद्धी परिसर में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि रहे जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार रहे। उन्होंने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि अब महिलाएं भय मुक्त है। विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, ईओ भारत सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, वरुण जौहरी, आलोक कुमार, समीर अग्रहरि आदि रहे। संचालन प्रेम नारायण मोनू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि योजनाओं के बारे में किसानों को दी जानकारी
सोनभद्र/रामगढ़/वैनी। जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर कार्यक्रम हुआ। राबर्ट्सगंज ब्लॉक परिसर में आयोजित किसान मेला एवं प्रदर्शनी में सरकार की तरफ से संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। सोनवैली बायो एनर्जी किसान उत्पादक कंपनी द्वारा स्टाल लगाया गया था। जिला कृषि अधिकारी/प्रभारी बीडीओ पीयूष राय ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। चतरा ब्लॉक कैंपस में किसान मेला व प्रदर्शनी लगी। उद्घाटन सदर विधायक भूपेश चौबे ने फीता काटकर किया। कृषक सलाहकार शिवप्रकाश सिंह ने किसानों को खेती बारी के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर राजबहादुर सिंह, संतोष शुक्ला, अभिषेक सिंह, भूपेंद्र सिंह, नंदलाल विश्वकर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी अर्पणा सिंह आदि रहे। अध्यक्षता बीडीओ उमेश सिंह ने किया। नगवां ब्लॉक परिसर में भी किसान गोष्ठी हुई। संयुक्त कृषि निदेशक एके सिंह, डॉ गोपाल यादव कृषि वैज्ञानिक, उप निदेशक कृषि डीके गुप्ता, विजय पाल सिंह मत्स्य विभाग, डॉ. जितेंद्र कुमार पशुपालन, जनार्धन कटियार जिला कृषि रक्षा अधिकारी, अरुण त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

राबर्ट्सगंज ब्लॉक परिसर में लगा किसान मेला।

राबर्ट्सगंज ब्लॉक परिसर में लगा किसान मेला।- फोटो : SONBHADRA

राबर्ट्सगंज नगर पालिका सभागार में चार साल बेमिसाल कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक भूपेश चौबे।

राबर्ट्सगंज नगर पालिका सभागार में चार साल बेमिसाल कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक भूपेश चौबे।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed