फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Testing number should be increased, surveillance team should be activated

टेस्टिंग संख्या बढ़ाई जाए, सक्रिय की जाए सर्विलांस टीम

Sun, 04 Apr 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Testing number should be increased, surveillance team should be activated
कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड टीकाकरण की समीक्षा करते डीएम अभिषेक सिंह। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। कोविड 19 के बढ़ रहे प्रकरणों को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने रविवार को सभी विभागों के कार्यालयाध्यक्षों और औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने निर्देश दिया कि कोविड-19 के बढ़ रहे पॉजिटीव प्रकरणों को ध्यान में रखते हुए मॉस्क का प्रयोग हर हाल में करें। सामाजिक दूरी बनाये रखते हुए बार-बार साबुन से हाथ धोते रहें। टेस्टिंगों की संख्या बढ़ायी जाय। सर्विलांस टीम व ग्राम निगरानी टीम को भी सक्रिय करते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाय और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कार्मिकों व नागरिकों के वैक्सीनेशन में तेजी लायी जाय।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिले में संचालित सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी एवं निजी परियोजनाओं में काम करने वाले कार्मिकों का हर हाल में कोविड टीकाकरण कराया जाय। सरकारी कार्यालयों, पुलिस विभाग, आरपीएफ, सीआरपीएफ के अलावा अल्ट्राटेक, जेपी समूह, हिण्डाल्को, बिरला कार्बन, एनटीपीसी, एनसीएल अपने-अपने संस्थानों में काम करने वाले कार्मिकों का टीकाकरण कराने के साथ ही कार्मिकों के परिजन जिनकी उम्र 45 वर्ष हो चुकी है, को शत-प्रतिशत टीकाकरण करायें। औद्योगिक इकाइयां जरूरत के मुताबिक कोविड वैक्सीन के मांग सीएमओ से करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपने 45 वर्ष से ऊपर के कार्मिकों का वैक्सीनेशन कराने के साथ ही औद्योगिक इकाइयों के आस-पास के गांव के लोगों को जागरूक करते हुए उनका भी वैक्सीन टीकाकरण कराएं। सीएमओ कोविड वैक्सीन की मांग तत्काल करें और वैक्सीन आपूर्ति व टीकाकरण में स्थानीय संसाधनों का सहयोग औद्योगिक इकाइयां करें। उन्होंने कहा कि कोविड टेस्टिंग की संख्या बढ़ायी जाय। सर्विलांस टीम व निगरानी टीमों को सक्रिय करते हुए कोरोना के संक्रमण से बचाव के संबंध में लोगों को लगातार जागरूक किया जाय। भारत व प्रदेश सरकार के आदेशानुसार अब 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का कोविड टीकाकरण किया जाना है। जो कार्यालयाध्यक्ष या औद्योगिक इकाइयां सरकार के आदेशों का पालन नहीं करेगी, उनके खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट के तहत एफआईआर कराई जाएगी। डीएम ने राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना, मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के संबंध में भी निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, सीएमएस डॉ. के. कुमार, डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार यादव, एसडीए ओबरा प्रकाश चंद्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय सिंह, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. सलील श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed