फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tendu leaf plucking will be done from tomorrow, 15 sections created

कल से होगी तेंदू पत्ते की तोड़ान, बनाए गए 15 सेक्शन

Sat, 23 May 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Tendu leaf plucking will be done from tomorrow, 15 sections created
दुद्धी। कोरोना महामारी और लाक डाउन के बाद उत्तर प्रदेश वन निगम के लोंगिंग प्रभाग क्षेत्र में धीरे-धीरे तापमान बढ़ता देख 25 मई से तेंदू के पत्ते की तोड़ान वन निगम शुरू कर देगा। वन निगम इस वर्ष तेंदू पत्ते के टारगेट को पूरा करने के लिए कमर कस लिया है। इसकी सारी तैयारियां वन निगम ने पूरा कर ली हैं। इस बार निगम प्रवासी मजदूरों को भी तेंदूपत्ता तुड़ान में कार्य करने का मौका दे रहा है। उत्तर प्रदेश वन निगम लोंगिंग प्रभाग के प्रबंधक बीके सिंह ने बताया कि तेंदूपत्ता तुड़ान के लिए 15 सेक्शन बनाए गए हैं। 116 इकाई अधिकारियों की तैनाती की गई है। इस बार वन निगम 394 से अधिक फड़ों पर तेंदू के पत्ते की तुड़ान कराए जाने की तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया कि प्रदेश वन निगम ने इस बार तेंदू पत्ते के तुडान का लक्ष्य एक लाख मानक बोरा निर्धारित किया है। मजदूरों को इस बार 122 रुपये प्रति सैकड़ा मानक की दर से मजदूरी भुगतान किया जाएगा। अगर मजदूर गुणवत्तापरक तेंदू पत्ते का तुड़ान करेंगे तो उनको 122 रुपया प्रति मानक की दर से नकद भुगतान किया जाएगा। इसके बाद के मिलने वाले भुगतान संबंधित मजदूरों के खाते में आरटीजीएस कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार प्रतिनिधियों की मांग पर तीन नए फड़ों की स्थापना की जाएगी,जिसमें दो फड़ कोन क्षेत्र में होंगे और एक फड़ बभनी क्षेत्र में होगा। कुल मिलाकर इस बार 397 फड़ो पर तेंदू की पत्ती की तुड़ान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed