फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tender issued to favorite firm, Minister of State wrote letter for investigation

चहेती फर्म को जारी किए टेंडर, राज्य मंत्री ने जांच को लिखा पत्र

Thu, 13 Oct 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tender issued to favorite firm, Minister of State wrote letter for investigation
नगर पंचायत रेणुकूट में टेंडर प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी का आरोप लगा है। समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव गोंड ने पत्र के जरिए डीएम को टेंडर निरस्त करते हुए जांच के लिए कहा है। आरोप है कि नियमों को दरकिनार कर चहेती कंपनी को टेंडर आवंटित किया गया है। डीएम ने मामले की जांच के लिए एडीएम को नियुक्त किया है।
विज्ञापन

राज्य मंत्री और ओबरा विधायक संजीव गोंड ने डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि नगर पंचायत रेणुकूट में लाइट व पोल के कार्य के लिए जेम पोर्टल पर निविदा प्रकाशित हुई। इसकी लागत क्रमश: 46 लाख और 1.62 करोड़ रुपये थी। ईओ ने कूटरचित कर जनपद हाथरस की तीन फर्म को टेंडर दिया है। इसमें दो फर्म का संचालन एक ही व्यक्ति करता है। ईओ हाथरस से स्थानांतरित होकर रेणुकूट आए हैं। लिहाजा इसमें उनकी संलिप्तता संदेहास्पद है।
विज्ञापन

यही नहीं सप्लाई टेंडर पीडब्ल्यूडी शेड्यूल रेट से ऊपर है। हाई मास्ट की सप्लाई 400 वाट मांगी गई है, जबकि पीडब्ल्यूडी का अंतिम शेड्यूल रेट 160 वाट है। किसी भी सामान का रेट जेम पोर्टल के टेंडर में ब्रेकअप नहीं किया गया है जबकि रेट टेंडर में देना अनिवार्य होता है। मंत्री ने टेंडर को निरस्त करते हुए इसकी जांच कराकर कार्रवाई के लिए कहा है। डीएम चंद्र विजय सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed