फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ten hours of rain has submerged the roads, entered the streets, houses and shops

Sonebhadra News: दस घंटे की बारिश से सड़कें जलमग्नए गलियों, मकान-दुकान में घुसा पानी

Sun, 24 Aug 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Ten hours of rain has submerged the roads, entered the streets, houses and shops
राबर्ट्सगंज धर्मशाला चौक के पास बारिश और जलजमाव से पलटे ई रिक्शा को उठाते लोग। जागरुक पाठक
सोनभद्र। करीब दस दिनों के बाद शुक्रवार को पूरी रात जोरदार बारिश हुई। रात नौ बजे से शुक्रवार को सुबह सात बजे तक पूरे जिले में करीब 56 एमएम बारिश दर्ज की गई। यह इस सीजन में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बरसात है। इससे पहले 12 अगस्त की रात करीब 34 एमएम बारिश हुई थी।
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं तो रिहायशी इलाकों में पानी भर गया। कई घरों और दुकानों में पानी घुसने से लोग परेशान रहे। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर उरमौरा में दो फीट तक भरा रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात नौ बजे से पूरी रात तेज बारिश जारी रही। सुबह चारों तरफ जलभराव हो गया था। नगर के चंडी तिराहे से धर्मशाला चौक के बीच बाईपास मार्ग पर दो फीट पानी भर गया। सर्विस लेन परपानी लगने से राहगीरों को फजीहत हुई। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर इमरती कॉलोनी के पास पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ। नई बस्ती की गलियों से घरों के अंदर तक घुस गया। पूरे दिन लोग घरों से बाहर नहीं निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल धर्मशाला चौक से मेन चौक को जाने वाले मार्ग पर भी था। सुबह लोग दुकानों के अंदर से पानी निकालते नजर आए। उरमौरा, इमरती, पुसौली, बढ़ौली के कई इलाके भी जलभराव से प्रभावित हुए। बांध-बंधियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। पहाड़ी नालों से लगातार पानी आने के चलते दोपहर बाद बांधों के फाटक खोलने पड़े। सिंचाई विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रात भर में पूरे जिले में करीब 56 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इससे पहले 12 अगस्त की रात भी तेज बारिश हुई थी।
कच्चा मकान और स्कूल की चहारदीवारी गिरी : करमा। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में कच्चे व जर्जर निर्माण ढह गए। करमा ब्लॉक के गनेशपुर गांव में धर्मा देवी का घर गिर गया।

मलबे में दबने से पशुओं के लिए रखा हुआ भूसा, घर में रखा हुआ अनाज और बिस्तर नष्ट हो गए। संयोग था कि घर के सदस्य दूसरे कमरे में सोए थे। उधर, उच्च प्राथमिक विद्यालय छोटकापुर की बाउंड्री ढह गई। परिसर में भी पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed