फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ten health ATMs arrived in the district, 59 types of tests can be done

Sonebhadra News: जिले में पहुंचे दस हेल्थ एटीएम, 59 तरह की जांचें हो सकेंगी

Wed, 26 Feb 2025 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Ten health ATMs arrived in the district, 59 types of tests can be done
जिले के दस अस्पतालों में हेल्थ एटीएम स्थापित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जिन अस्पतालों में इनका संचालन होना है, उनके कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। दस नए अस्पतालों में जल्द ही हेल्थ एटीएम लगाए जाएंगे। शासन स्तर से इनकी आपूर्ति हो गई है। 59 तरह की जांच एक ही जगह पर हो पाएगी।
विज्ञापन

जिले के लोगों को स्वास्थ्य की जांच और रिपोर्ट के लिए कई दिनों तक सरकारी अस्पतालों के चक्कर काटने से राहत मिलेगी। जिले में सात अस्पतालों में स्थापित हेल्थ एटीएम को अब विस्तार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

हेल्थ एटीएम सीएचसी करमा, शाहगंज और पीएचसी परासी, चतरा, केकराही, सलखन, नई बाजार, खलियारी, राॅबर्ट्सगंज और ओबरा अर्बन पीएचसी पर स्थापित किया जाना है। इसके संचालन के लिए सभी केंद्रों के एक-एक एलटी को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके माध्यम से 59 तरह की जांच एक ही जगह पर हो पाएगी। सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि मशीनों की आपूर्ति हो गई है। जल्द ही इसे इंस्टाल किया जाएगा।


हेल्थ एटीएम से होंगी ये जांचे
एटीएम के जरिए शरीर की स्क्रीनिंग होगी। इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई, ऑक्सीजन की मात्रा, बॉडी मास इंडेक्स, मेटाबॉलिक एज, बॉडीफैट, डिहाइड्रेशन, पल्स रेट, मसल मास सहित अन्य जांच होगी। पैथोलॉजी टेस्ट भी होगा। जिसमें ग्लूकोज, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल की जांच की सुविधा होगी। भविष्य में इसके जरिए डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, यूरीन टेस्ट, गर्भावस्था जांच, टाइफाइड, एचआईवी, ईसीजी, टीएलसी, डीएलसी जैसी जांचें हो सकेंगी। इसमें कई ऐसी जांच होगी जो अभी तक ग्रामीण इलाकों में मौजूद नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed