फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Raids on illegal liquor dens Sonbhadra case registered against two individuals

सोनभद्र: अवैध शराब के ठिकानों पर छापा, 25 लीटर बरामद; दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 13 Oct 2026 06:13 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: किशन चौबे Updated Tue, 13 Oct 2026 06:13 PM IST
सार

सोनभद्र के अनपरा क्षेत्र में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को छापेमारी कर 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की। टीम ने तीन क्विंटल लहन और पांच अवैध भट्ठियों को नष्ट किया। आबकारी अधिनियम के तहत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन
Raids on illegal liquor dens Sonbhadra case registered against two individuals
सोनभद्र,आबकारी विभाग, कच्ची शराब, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनपरा क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान करीब 25 लीटर कच्ची शराब और तीन क्विंटल लहन बरामद किया गया। टीम ने मौके पर पांच अवैध शराब की भट्ठियों और बरामद लहन को नष्ट कर दिया। मामले में दो लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 दुद्धी रविनंदन के नेतृत्व में टीम ने अनपरा पुलिस के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की।

विज्ञापन
Trending Videos

कई बस्तियों और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी
संयुक्त टीम ने कहुआनाला, औड़ी मोड़ स्थित डिग्री कॉलेज के पीछे, औड़ी मोड़ स्वीपर बस्ती, ममुआर, मुड़ीसेमर, काशी मोड़ स्वीपर बस्ती, कुलडोमरी और बीरनबहरा बस्ती सहित कई इलाकों में दबिश दी। इसके अलावा बस स्टैंड, विभिन्न मोहल्लों और रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित संदिग्ध घरों, स्थानों और झुग्गी-झोपड़ियों की भी जांच की गई।

कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की। मौके पर मिले तीन क्विंटल लहन और पांच अवैध शराब की भट्ठियों को नष्ट कर दिया गया। आबकारी विभाग के मुताबिक, इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा रहा।

दुकानों, होटलों और ढाबों की भी जांच
अभियान के दौरान सड़क पर वाहनों की जांच करने के साथ स्थानीय दुकानों, होटलों, ढाबों और चखना की दुकानों की भी तलाशी ली गई। टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और उन्हें नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

आबकारी निरीक्षक रविनंदन ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed