फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Temples decorated for goddess worship, Navratri starts today

Sonebhadra News: देवी की आराधना के लिए सज गए मंदिर, नवरात्र आज से

Sun, 30 Mar 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Temples decorated for goddess worship, Navratri starts today
शक्ति आराधना का महापर्व चैत्र नवरात्र रविवार से शुरू हो रहा है। नवरात्र की पूर्व संध्या पर ही देवी की अगवानी के लिए मंदिर सज गए। देवी की आराधना करने लिए भक्तगण तैयारी में जुटे रहे। मंदिरों में जहां साफ-सफाई की गई, वहीं दूसरी तरफ बाजार में सजीं दुकानों पर पूजन सामग्री खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रहीं।
विज्ञापन

जिला मुख्यलय रॉबर्ट्सगंज स्थित प्राचीन शीतला मंदिर में दर्शन पूजन को बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ जुटती है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर कमेटी की तरफ से सारी तैयारियां एक दिन पहले ही कर ली गई हैं।
विज्ञापन

मंदिर परिसर की साफ-सफाई कराए जाने के साथ ही अन्य व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा चुका है। वहीं पुलिस प्रशासन की तरफ से मंदिर तरफ जाने वाले रास्ते पर बैरिकेंडिंग किया गया है, ताकि भारी वाहन नहीं जा सके और भक्तगण पूजन अर्चन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार नगर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर, पूरब मोहाल स्थित सातो मईया शीतला मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इसके अलावा जिले के डाला स्थित प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर, अमिला धाम, अमराभगवती देवी, कुंडवासिनी देवी मंदिर में नवरात्र के पूर्व संध्या पर साफ-सफाई कराई गई।
नवरात्र के मद्देनजर मंदिर के आस-पास अस्थाई दुकानें भी सज गई हैं। आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी के मुताबिक वासंतिक नवरात्र 30 मार्च से शुरू हो रहा है, जो छह अप्रैल तक रहेगा। इस बार आठ दिन का ही नवरात्र हो रहा है।


दक्षिणेश्वर काली मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा
राॅबर्ट्सगंज नगर स्थित दंडइत बाबा मंदिर परिसर स्थित मां दक्षिणेश्वर काली मंदिर 10 महाविद्या शक्तिपीठ से वासंतिक नवरात्र की पूर्व संध्या पर शनिवार को कलश यात्रा व झांकियां निकाली गईं। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर के महंत पं. मृत्युंजय त्रिपाठी ने बताया कि नवरात्र में कलश यात्रा निकालकर मां की पूजा कराई जाती है। पूर्व संध्या पर निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। कलश यात्रा में मुख्य रूप से प्रधान पुजारी पंडित विनोद मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष कुमार दुबे (आशु), रवींद्र नाथ मिश्र, विशाल पांडेय, अनुराग त्रिपाठी, सत्यम पांडेय, आशुतोष शुक्ला, देवेंद्र गुप्ता, मनोज मोदनवाल, सुधीर शरण राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed