फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Temperatures drop due to drizzle, humidity persists

बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट, उमस बरकरार

Wed, 27 May 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Temperatures drop due to drizzle, humidity persists
सोनभद्र। जिले में बुधवार की सुबह और दोपहर बाद बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को मंगलवार के मुकाबले अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। न्यूनतम तापमान बढने से उमस ज्यादा रहीं। हालांकि दोपहर बाद आसमान में बादल छाने से उमस से कुछ राहत मिली। दोपहर में सूर्य की तल्ख किरणों के बचने के लिए लोग सिर ढककर निकलें।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि मंगलवार केा अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस था। प्रेक्षक के मुताबिक पिछले साल भी मई माह में तापमान लगभग इतना ही था। तापमान में अभी और वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह नौ बजे हल्का बूंदाबांदी हुआ, फिर मौसम सामान्य हो गया। सूर्य की तल्ख किरणों से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। वहीं गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल रहा। आवश्यक कार्यो से बाहर निकले वाले सिर को रुमाल से ढककर निकलें। दोपहर दो बजे बाद एक बाद फिर बूंदाबांदी हुई और आसमान में बादल छा गए। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शाम छह बजे के बाद तक आसमान में बादल छाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed