फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Temperature increased by three degrees Celsius in four days

Sonebhadra News: चार दिनों में तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान

Sat, 30 Mar 2024 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Temperature increased by three degrees Celsius in four days
मौसम के रुख में तेजी से बदलाव हो रहा है। अभी मार्च का महीना ही चल रहा है, मगर दिन की तेज धूप मई-जून जैसी गर्मी का अहसास करा रही है। पिछले चार दिनों में तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि हुई है। अधिकतम तापमान जहां 36 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है तो न्यूनतम तापमान भी 18 तक आ गया है। पिछले साल 29 मई को 34 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

गर्मी के ऐसे तेवर देख लोगों की चिंता बढ़ रही है। हर कोई सोचने लगा है कि जब अभी ये हाल है तो फिर मई-जून में क्या होगा। सबसे बड़ी चिंता पानी को लेकर है। फिलहाल इस प्रचंड गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। अधिकतम से ज्यादा न्यूनतम तापमान में वृद्धि के आसार हैं। उधर, गर्मी बढ़ते ही शीतल पेय पदार्थ, ककड़ी, खीरा जैसे मौसमी फल, आइसक्रीम की दुकानों पर चहल-पहल बढ़ गई है। टोपी, गमछा, चश्मा के खरीदार भी बढ़े हैं। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज किया गया। गत 26 मार्च को तापमान 33 और 15 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed