फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Temperature dropped by two degrees due to rain, relief from humidity

Sonebhadra News: बारिश से दो डिग्री कम हुआ तापमान, उमस से मिली राहत

Thu, 27 Jun 2024 02:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by two degrees due to rain, relief from humidity
जिले में बुधवार की सुबह कई इलाकों में तेज बारिश हुई। बारिश के बाद किसान धान की नर्सरी डालने में जुट गए हैं। जगह-जगह खेतों में पानी भी भर गया है। तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि दोपहर में तेज धूप से उमस में इजाफा हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार की रात से ही तेज ठंडी हवाओं के साथ मौसम बदला। कई जगह छिटपुट बारिश भी हुई। सुबह पन्नूगंज, नगवां, चोपन सहित कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई तो रॉबर्ट्सगंज नगर व आसपास के इलाकों में हल्की बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत दी।
विज्ञापन

सुहाने मौसम का लोग लुत्फ उठाते दिखे, मगर नौ बजे के बाद तेज धूप ने उमस में इजाफा किया। बारिश की वजह से अधिकतम दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम पारा 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जबकि इसके मुकाबले मंगलवार को न्यूनतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। अधिकतम एवं न्यूनतम पारा में गिरावट दर्ज होने से लोगों को उमस से काफी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed