फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Temperature dropped by one degree due to rain

Sonebhadra News: बारिश से एक डिग्री गिरा तापमान

Mon, 05 May 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by one degree due to rain
जिले में रविवार की दाेपहर में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश से लोगों उमस से राहत मिली। एक डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट हुई।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
जिले में शनिवार को अधिकतम 39.4 और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था। हालांकि बारिश से उमस से थोड़ी राहत मिली है। दिन में दोपहर दो बजे तक तेज धूप था।
विज्ञापन

आंधी से पेड़, बिजली के खंभे गिरने से रॉबर्ट्सगंज नगर सहित ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। विंढमगंज क्षेत्र में आंधी से बिजली के खंभे गिर गए। जिले भर में 90 से अधिक गांवों में आपूर्ति प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉबट्र्सगंज नगर की बिजली आपूर्ति भी घंटों आपूर्ति बाधित रही। रॉबर्ट्सगंज नगर में आंधी के दौरान कम्हारी क्षेत्र में खंभा संख्या चार क्षतिग्रस्त हो गया और बिजली के तार नीचे लटकने लगे। इससे आपूर्ति बाधित हो गई। इसी तरह बिखरा राइस मिल के पास खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। वही नगर के पकरी क्षेत्र में लगा 100 केवी का ट्रांसफाॅर्मर आंधी-बारिश के दौरान जल गया। इसी तरह ब्रह्मनगर और रेलवे काॅलोनी में ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे जुड़े इलाकों में दो से तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
अवर अभियंता शैलेश प्रजापति ने बताया कि नगर क्षेत्र में आंधी-बारिश के दौरान कई स्थानों पर खंभे और ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे आपूर्ति बाधित रही। शाम तक कई इलाकों की आपूर्ति बहाल हो गई। देर शाम तक अभी कुछ जगहों पर मरम्मत कार्य जारी रहा। नगर के बढ़ौली चौक, सिविल लाइन समेत अन्य इलाकों में ट्रिपिंग जारी रही।
डाला क्षेत्र में तेज आंधी के साथ हुई बारिश से पेड़ पर हाईटेंशन लाइन का तार गिर गया। इससे तार सहित विद्युत खंभा टूटकर सड़क पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गया। दोपहर बाद से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। नई बस्ती से पटेहरा, चुनियरा मार्ग से ग्रामीण क्षेत्र के लिए संचालित विद्युत आपूर्ति के लिए जा रहे हाईटेंशन लाइन के तार पर नई बस्ती स्थित प्रभु पासवान के घर के पास एक जामुन का पेड़ गिर गया।
पेड़ गिर जाने से तार सहित विद्युत पोल टूटकर सड़क पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे हाईटेंशन लाइन से संचालित हो रही ग्रामीण इलाके का विद्युत वितरण ठप हो गया। आंधी समाप्त होने के बाद बिजली निगम के कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे। विंढमगंज क्षेत्र में रविवार की दोपहर में दो बजे के बाद आए आंधी के कारण विंढमगंज की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। क्षेत्र के मुडीसेमर, हरनाकछार, मेदनीखाड़ गांव में चार से अधिक बिजली के पोल गिर गए हैं। जिसे ठीक करने में विद्युत संविदा कर्मी संजय कुमार अपने सहयोगी के साथ लगे हुए हैं। संविदा कर्मी ने बताया कि शाम तक केवाल फीडर से विंढमगंज नगर की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

शेष गांव में बिजली कल शाम तक शुरू होने की संभावना है। इस काम में दर्जन भर संविदा विद्युत कर्मी लगे हुए हैं। इसी तरह दुद्धी ब्लॉक, बभनी और म्योरपुर ब्लॉक के कई गांवों में आपूर्ति बाधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed