फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Temperature continues to fall, mercury reaches 7 degrees Celsius

Sonebhadra News: तापमान में गिरावट जारी, 7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Sat, 16 Dec 2023 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Temperature continues to fall, mercury reaches 7 degrees Celsius
सोनभद्र। बीते चार दिनों में जिले का तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का है। शनिवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दिन में आसमान साफ रहा और अच्छा धूप भी निकला, मगर सर्द हवा की वजह से लोगों को गलन से राहत नहीं मिली। खुद के साथ ही पशुओं को ठंड से बचाव के लिए लोग हर जतन कर रहे हैं। वहीं नगर पालिका प्रशासन की तरफ से नगर के मुख्य चट्टी-चौराहों पर अलाव जलवाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक शनिवार को चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 23.6 रहा। इसके मुकाबले शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। इन दिनों में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा। जिले में नौ दिसंबर के बाद से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते एक सप्ताह के आंकड़ों पर बात करें तो जिले में न्यूनतम पारा नौ से 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढका है। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रेक्षक के अनुसार अभी तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

नगर में इन स्थानों पर जल रहा अलाव
नगर पालिका प्रशासन के मुताबिक नगर में धर्मशाला चौक, चंडी तिराहा के पास, सजौर, उरमौरा ढाबा, रोडवेज बस स्टैंड, मेन चौक, शेल्टर हाउस सहित कुल 10 स्थानों पर अलाव जलवाया जा रहा है। वहीं नगरवासी अन्य चट्टी-चौराहों के साथ ही हर वार्ड में अलाव जलवाने की मांग कर रहे हैं। नगर पालिका कर्मचारी रामविलास गुप्ता की देख रेख में नगर में अलाव जलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बना रहा मौसम में उतार चढ़ाव
दिन, न्यूनतम तापमान
11 दिसंबर- 9.8
12 दिसंबर-10.0
13 दिसंबर-10.4
14 दिसंबर- 9.0
15 दिसंबर -8.4
16 दिसंबर-7.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed