फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Temperature 40 Plus, people Tdpe

पारा 40 पार, तड़पे लोग 

Mon, 04 Apr 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Mon, 04 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
गर्मी की त्योरियां अभी से चढ़ गई हैं। अप्रैल माह की शुरुआत के साथ ही आसमान से आग बरसने लगी है। सोमवार को पारा उछाल मारता हुआ 41.4 डिग्री तक पहुंच गया। यह तापमान पिछले साल की तुलना में 5.4 डिग्री अधिक है। इसके चलते लोग पूरे दिन बेचैन रहे। सड़कों पर दोपहर बाद से ही सन्नाटा हो गया था। वैज्ञानिकों ने इस साल पिछले साल से अधिक गर्मी पड़ने का अनुमान लगा रहे हैं।  
विज्ञापन


इस साल कम वर्षा हुई और ठंड भी ज्यादा नहीं पड़ी। अब समय से पहले मौसम तल्ख होने लगा है। सोमवार को सूर्योदय के कुछ देर बाद से ही पारा चढ़ने लगा और दोपहर के बाद तापमान 40 पार हो गया। जिले में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि पिछले साल  चार अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री था। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है, जो 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। इससे लोग रात को चैन से सो नहीं पा रहे हैं।

विज्ञापन

कूलर, पंखे आदि चलाने की मजबूर हो गई है। अनपरा संवाददाता के मुताबिक सोमवार को सूबे में बिजली की मांग 11200 मेगावाट तक पहुंच गई थी, जिसके चलते जिले में विद्युत कटौती भी हुई। इस वजह से लोग चैन से सो भी नहीं पा रहे हैं। दोपहर में कुछ देर के लिए बादल छाने के बाद थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन उमस भी बढ़ गई। दिन 11 से चार बजे बीच तो हवा में  लू का एहसास होता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed