{"_id":"60be1aa08ebc3e8a64696209","slug":"teenager-s-body-found-in-canal-sonbhadra-news-vns5934544190","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी की नहर में मिला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीपीसी की नहर में मिला किशोर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित विंध्यनगर इलाके के गहिलगढ़ गांव से गुजरने वाली एनटीपीसी नहर में किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना विंध्यनगर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची विंध्यनगर पुलिस ने शव को सेमरा बाबा के पास स्थित कैनाल से बाहर निकालने के बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
पुलिस के मुताबिक माड़ा थाना क्षेत्र के पड़खुड़ी निवासी राहुल कुमार कुशवाहा (17) पुत्र लालचंद कुशवाहा शनिवार की शाम गहिलगढ़ के पास एनटीपीसी नहर के किनारे बाइक खड़ी करके डिवाइडर पर बैठकर मोबाइल से कहीं बात कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में गिर पड़ा। घटना शनिवार की शाम करीब छह बजे की है। रविवार को जब ग्रामीणों ने किशोर का शव नहर में उतराया हुुआ देखा तो इसकी सूचना तत्काल विंध्यनगर पुलिस को दी। सूचना पर विंध्यनगर थाना प्रभारी राघवेंद्र द्विवेदी ने पुलिस की एक टीम गठित कर मौके पर रवाना किया। जहां मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को काफी मशक्कत के बाद नहर से बाहर निकलवाया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनो को सौंप दिया है। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार पडख़ुड़ी निवासी राहुल कुशवाहा शनिवार की शाम अपने निजी काम का हवाला देकर घर से विंध्यनगर जाने के लिए निकला। कैनाल में गिरने से 15 मिनट पहले फोन पर अपनी मां से बात किया था।