UP: रेलिंग पर चढ़कर खिंचवा रहा था फोटो, पैर फिसलने से डिस्चार्ज चैनल में गिरा; 12 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग
Sonbhadra News : सोनभद्र जिले में अनपरा परियोजना के डिस्चार्ज चैनल में गिरे किशोर का पता 12 घंटे बाद भी नहीं चला। फोटो खिंचवाते समय पैर फिसलने से वह डिस्चार्ज चैनल में गिरा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के डिबुलगंज क्षेत्र में अनपरा परियोजना के डिस्चार्ज चैनल में गिरने से एक किशोर बह गया। वह चैनल की रेलिंग पर खड़ा होकर फोटो खिंचवा रहा रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से चैनल के अंदर चला गया। घटना के 12 घंटे बाद भी किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका।
ये है पूरा मामला
डिबुलगंज निवासी फरहान अंसारी (15) पुत्र इसरार अंसारी शुक्रवार की शाम अपने मोहल्ले की दो किशोरियों के साथ डिबुलगंज श्मशान घाट के पास स्थित पुलिया पर गया था। बताया जा रहा है कि फोटो खिंचवाने के दौरान फरहान रेलिंग पर चढ़ गया, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह डिस्चार्ज चैनल में गिर गया। तेज बहाव में वह कुछ ही पलों में आंखों से ओझल हो गया।
घबराई किशोरियों ने तत्काल अपने दोस्तों के माध्यम से फरहान के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और किशोर की तलाश शुरू की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और रात भर किशोर की तलाश में जुटी रही।
गोताखोरों और नाव की सहायता से युवक की खोजबीन की जा रही है, लेकिन शनिवार दोपहर तक फरहान का कोई पता नहीं चल सका। इस हादसे के बाद फरहान के घर में कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता अपने बेटे की सलामती के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फरहान अपने माता-पिता का बड़ा बेटा था और उसकी एक छोटी बहन है। पुलिस और राहत दल किशोर की तलाश में लगातार जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.