फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teenager died after falling into a well by slipping

पैर फिसलने से कुएं में गिरकर किशोरी की मौत

Tue, 25 May 2021 05:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
Teenager died after falling into a well by slipping
तहसील क्षेत्र से सटे मध्यप्रदेश के सीमावर्ती गांव बरवाडीह में सोमवार को देर शाम पानी भरते समय कुएं में गिरने से एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सीमावर्ती सिंगरौली जिला के गढ़वा थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी सरस्वती (17) पुत्री सुदामा यादव को गंभीर हालत में परिजनों ने सोमवार रात आठ बजे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। किशोरी के भाई रामनरेश यादव ने बताया कि सोमवार की शाम सरस्वती पानी भरने के लिए घर के पास कुएं पर गई थी, जहां पानी निकालने के दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई। जब पानी लेकर काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो परिवार के अन्य सदस्य कुएं पर गए तो देखा कि वह कुएं में गिरी हुई है। कुएं से निकालकर परिजन उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में सरस्वती ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed